BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 04:47 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बिहार : लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, कहा- परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी
  2. ‘फर्जी डिग्री’ पर नौकरी कर रहे झारखंड में 4,000 से ज्यादा सहायक शिक्षक होंगे बर्खास्त !
  3. जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अगले तीन वर्षों में जर्मनी से होगा आगे
  4. पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : पीएम मोदी
  6. बैजयंत पांडा के नेतृत्व में बहरीन पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात
  7. गुजरात, केरल और बंगाल समेत चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 23 जून को आएंगे नतीजे
  8. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
  9. थरूर के नेतृत्व में सांसदों की टीम ने आतंकवाद विरोधी ‘शांति मिशन’ शुरू किया
  10. बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
  11. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया
  12. अमेरिका ने यमन में संदिग्ध अलकायदा ठिकाने पर ड्रोन से किया हमला, कम से कम छह लोग मारे गए
  13. अहिंसा हमारी पसंद है, मजबूरी नहीं : संजय झा
  14. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रखा, जापान हमारे साथ : सलमान खुर्शीद
  15. जापान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल, सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से कराया अवगत

कांग्रेस नेता भाई जगताप के बिगड़े बोल- चुनाव आयोग को बताया ‘कुत्ता’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 नवंबर 2024, 10:02 PM IST
कांग्रेस नेता भाई जगताप के बिगड़े बोल- चुनाव आयोग को बताया ‘कुत्ता’
Read Time:3 Minute, 40 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। कांग्रेस नेता भाई जगताप ने चुनाव आयोग पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने चुनाव आयोग की तुलना कुत्ते से कर डाली। कांग्रेस नेता भाई जगताप ने शुक्रवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने 45 से अधिक साल राजनीति में निकाले हैं और महाराष्ट्र में इस तरह के नतीजे आए हैं। जबकि, इन्होंने ऐसा कुछ काम नहीं किया है। मैं पहले से कहता आया हूं कि आज नहीं तो कल इस पर बातचीत होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मांग की है चुनाव बैलेट पेपर से हो। हमारा लोकतंत्र विश्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र है। उस लोकतंत्र पर कोई सवाल उठाता है तो इसका जवाब इलेक्शन कमीशन और सरकार को देना चाहिए। चुनाव आयोग तो कुत्ता है। कुत्ता बनकर नरेंद्र मोदी जी के बंगले के बाहर बैठता है।

कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा कि सभी एजेंसियां ​​जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बनाई गई है दुर्भाग्य से उसका गलत इस्तेमाल करके महाराष्ट्र ही नहीं पूरे देश में जो कांड हो रहे हैं। कांड शब्द मैं इसलिए इस्तेमाल कर रहा हूं क्योंकि, जो लोग इनके पास गए और मंत्री पद के लिए झगड़ा कर रहे हैं। इन लोगों के ऊपर आरोप तो लगा था। वो इनके पास गए और इनकी धुलाई मशीन में सब साफ हो गए। महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि हर राज्य में इन्होंने ऐसा किया है। ये लोकतंत्र के लिए घातक है। आप बैलेट पर आइए, अगर आपको विश्वास है अपने नेतृत्व के ऊपर। नरेंद्र मोदी जी को जब विश्वास है अपने नेतृत्व के ऊपर। विदेशों में भाड़े के लोग भेजकर मोदी-मोदी करते हैं। यहां भी मोदी-मोदी करते हैं। आपको विश्वास है कि आपका नेतृत्व देश की जनता मानती है तो एक बार हो जाए। अगर आपको यकीन है तो आप डरते क्यों है। बैलेट पेपर पर चुनाव कराएं और देश के 150 करोड़ लोगों को मैसेज दे दीजिए की ये सच्चाई है।

उन्होंने कहा कि मैंने ये नहीं कहा कि ईवीएम हैक किया गया। मैं कह रहा हूं कि ईवीएम सेट और टेंपर की गई है। दोनों शब्द अलग-अलग है। ये कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। इन्होंने सबसे पहली कोशिश मध्य प्रदेश में की। जहां इनको (भाजपा) कामयाबी भी मिली। आपको याद होगा कि इनका मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र जैसे हाल था। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यहां पर लैंडस्लाइड विक्ट्री मिली थी। विधानसभा चुनाव में क्या हाल हुआ आपने देखा। मध्य प्रदेश में व्यापमं जैसा घोटाला हुआ था, उसके सभी 32 गवाह की हत्या हुई है। ये हश्र है इस देश के लोकतंत्र का। इससे कहीं ना कहीं आशंका पैदा होती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *