BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 12:26 PM
  • 40.76°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए की मीडिया और रिसर्च कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 मार्च 2025, 11:09 PM IST
कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए की मीडिया और रिसर्च कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति
Read Time:3 Minute, 17 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सोमवार को विभिन्न राज्यों में मीडिया और रिसर्च कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की घोषणा की है।

कांग्रेस पार्टी ने पुदुचेरी, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, बिहार और असम विधानसभा चुनावों के लिए मीडिया और रिसर्च कार्यों में सहायता करने के लिए नए अधिकारियों की नियुक्ति की है।

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए डॉली शर्मा को राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर और डॉ. निशांत आनंद को रिसर्च कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। ये दोनों अधिकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर मीडिया से संबंधित कार्यों के संचालन में सहयोग करेंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए महिमा सिंह को राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर, सुजाता पॉल और अंशुमन सेल को कोऑर्डिनेटर । तो वहीं, अरुण अग्रवाल और अबू शर्मा को रिसर्च कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

केरल विधानसभा चुनाव के लिए मोहन कुमारमंगलम को राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर, लावण्या बल्लाल जैन और गौतम सेठ को कोऑर्डिनेटर तो वहीं, स्मित सिंह और जॉर्ज कुरियन को रिसर्च कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भव्या नरसिंहमूर्ति को राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर, चित्रा बाथम को कोऑर्डिनेटर बनाया गया। इसके अलावा, अस्मा तस्लीम और ईशान त्यागी को रिसर्च कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अभय दुबे को राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया। प्रियंका गुप्ता, प्रकाश मीना, रितु सिंह और टीना करमवीर काे कोऑर्डिनेटर बनाया गया। तो वहीं, ज्योति कुमार सिंह और सत्येन्द्र सिंह राघव को रिसर्च कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

असम विधानसभा चुनाव के लिए चरण सिंह सपरा को राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया। इसके अलावा, हर्षद शर्मा, ओनिका मेहरोत्रा, सिद्धार्थ तंवर, निघत अब्बास को कोऑर्डिनेटर तो वहीं, कुशाग्र सक्सेना और रश्मी मिगलानी को रिसर्च कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *