BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 08:01 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

कांग्रेस ने दिल्ली में ‘जीरो’ की लगाई डबल हैट्रिक; देशहित नहीं, अर्बन नक्सलवाद की कर रही राजनीति : पीएम मोदी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2025, 10:38 PM IST
कांग्रेस ने दिल्ली में ‘जीरो’ की लगाई डबल हैट्रिक; देशहित नहीं, अर्बन नक्सलवाद की कर रही राजनीति : पीएम मोदी
Read Time:12 Minute, 56 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर करारा हमला बोला।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने सहयोगियों को एक-एक कर खत्म कर रही है और उनका यह तरीका काफी दिलचस्प है। आज की कांग्रेस अपने सहयोगियों की भाषा और एजेंडा चुराने में लगी है। वे उनके मुद्दों को हाईजैक कर लेते हैं और फिर उनके वोट बैंक में घुसपैठ करते हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उस वोट बैंक को छीनने की कोशिश कर रही है, जिसे समाजवादी पार्टी और बसपा अपना मानती हैं। मुलायम सिंह यादव इस बात को अच्छी तरह समझते थे।

तीन लोकसभा और तीन विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को कड़ा संदेश दिया है। दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस ने ‘जीरो’ की डबल हैट्रिक लगाई है। देश की राजधानी में, देश की सबसे पुरानी पार्टी का लगातार दिल्ली में छह बार से खाता नहीं खुल रहा है। यही स्थिति जम्मू-कश्मीर और बंगाल में हुई है, जहां कांग्रेस ने अपने सहयोगियों के साथ ऐसा ही व्यवहार किया है। आज दिल्ली में भी यह साफ हो गया है कि जिसने भी कांग्रेस का हाथ थामा, उसका विनाश तय है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब वैसी पार्टी नहीं रही। देशहित में काम करने की बजाय वह शहरी नक्सलवाद की राजनीति में लगी हुई है। कांग्रेस की शहरी नक्सली मानसिकता लगातार देश की उपलब्धियों पर हमला करती है। वह पूरी दुनिया में अपनी ही सोच का आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक निजाम लाना चाहती है। जब कांग्रेस में अर्बन नक्सलियों का डीएनए घुस गया है, तब ये कांग्रेस हर कदम पर बर्बाद हो रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति का अध्ययन करने वालों के लिए मैं आज एक काम छोड़ रहा हूं। देखिए कि कैसे 2014 के बाद उन्होंने हिंदू दिखने की कोशिश में पांच साल बिताए। मंदिरों में जाना, माला पहनना, पूजा करना जैसे प्रयास किए। उन्हें लगा कि इससे उन्हें बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने में मदद मिलेगी, लेकिन उनकी योजना विफल रही। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने वह रास्ता छोड़ दिया है। उन्हें एहसास हो गया है कि यह बीजेपी का क्षेत्र है और वे इसमें कदम नहीं रख सकते। आज कांग्रेस देशहित की नहीं, अर्बन नक्सलियों की राजनीति कर रही है। जब कांग्रेस नेता कहते हैं कि वे भारत के खिलाफ, भारतीय सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं, तो वे नक्सलियों की भाषा बोल रहे हैं। यह समाज और देश में अराजकता पैदा करने की भाषा है। यहां दिल्ली में ‘आप-दा’ भी उसी शहरी नक्सली विचारधारा को बढ़ावा दे रही थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने एक लाख युवाओं से राजनीति में आगे बढ़ने का आग्रह किया है क्योंकि देश को वास्तव में एक गंभीर राजनीतिक परिवर्तन की आवश्यकता है। ‘विकसित भारत’ के लिए नई ऊर्जा की आवश्यकता है। 21वीं सदी की राजनीति को नए विचारों, नए उत्साह और नवीन सोच की आवश्यकता है। सफलता और विफलता अपनी जगह है, लेकिन देश को छल और मूर्खता की राजनीति की जरूरत नहीं है। विकसित भारत के निर्माण के लिए हमें राजनीति में ताजगी लानी होगी, हर स्तर पर नवीनता लानी होगी। यह जीत हमारे लिए नई जिम्मेदारियां लेकर आई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने संकल्प लिया है कि यमुना को दिल्ली शहर की पहचान बनाएंगे। यह काम कठिन है और लंबा है। उन्होंने कहा, “हम मां यमुना की सेवा के लिए हर प्रयास करेंगे, पूरे सेवाभाव से काम करेंगे।”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में सभी वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाजपा को वोट दिया है। यह एक अभूतपूर्व जीत है। आज देश तुष्टिकरण नहीं, बल्कि भाजपा की संतुष्टिकरण की पॉलिसी को चुन रहा है। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन, टकराव और प्रशासनिक अनिश्चितता की राजनीति ने लोगों को काफी नुकसान पहुंचाया है। आज दिल्ली के लोगों ने शहर के विकास की एक बड़ी बाधा को दूर कर दिया है। ये ‘आपदा’ वाले दावा करके आए थे कि राजनीति बदल देंगे, लेकिन ये सरासर बेईमान निकले।

उन्होंने मेट्रो की प्रगति को रोक दिया, झुग्गीवासियों को घर मिलने से रोक दिया, दिल्ली के लोगों को आयुष्मान भारत योजना के लाभ से भी वंचित कर दिया। लेकिन अब दिल्ली के लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस बार दिल्ली में गरीबों ने, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले मेरे भाइयों-बहनों ने, मध्यम वर्ग ने भाजपा को जबरदस्त समर्थन दिया है। मैं हर दिल्लीवासी को सबका साथ, सबका विकास की गारंटी देता हूं।

हम लोग हमारा सदा मंगल करने वाली यमुना देवी को नमस्कार करते हैं। लेकिन, उसी यमुना की इन लोगों ने कैसी दुर्दशा कर दी? दिल्ली का तो अस्तित्व ही मां यमुना की गोद में पनपा है। दिल्ली के लोग यमुना की इस पीड़ा को देखकर कितना आहत होते रहे हैं! लेकिन दिल्ली की आप-दा ने इस आस्था का अपमान किया। दिल्ली का जनादेश सिर्फ विकास के लिए नहीं है, बल्कि इसकी विरासत की समृद्धि के लिए भी है। ‘गंगे च यमुने चैव, गोदावरी सरस्वती, कावेरी नर्मदे सिंधु,’ यह भारत का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उद्घोष है। मां यमुना हमारी आस्था का केंद्र हैं। दिल्ली में इस जीत के जश्न के साथ-साथ भाजपा ने आज मिल्कीपुर अयोध्या में भी बड़ी जीत हासिल की है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम पूरी गंभीरता से काम करेंगे। हम दिन-रात दिल्ली के लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हर कोई जानता है कि जहां एनडीए है, वहां शासन है, विकास है, विश्वास है। एनडीए का हर उम्मीदवार और प्रतिनिधि लोगों के कल्याण के लिए काम करता है। देश में जहां भी एनडीए को जनादेश मिला है, हमने उस राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। जनता हमारी सरकारों को दूसरे और यहां तक ​​कि तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुन रही है। उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे राज्यों में हमें शासन करने का एक और जनादेश दिया गया है। दिल्ली के ठीक बगल में उत्तर प्रदेश है। एक समय यूपी में कानून-व्यवस्था, खासकर महिला सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती थी। राज्य को इंसेफेलाइटिस के विनाशकारी प्रभाव का भी सामना करना पड़ा, लेकिन हमने इसे समाप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि चाहे ओडिशा हो, महाराष्ट्र हो या हरियाणा, हमने हर राज्य में महिलाओं से किया वादा पूरा किया है। आज इन राज्यों की करोड़ों माताएं-बहनें हमारी योजनाओं से लाभान्वित हो रही हैं। मैं दिल्ली की महिलाओं को विश्वास दिलाता हूं कि चुनाव के दौरान उनसे किए गए वादे भी पूरे किए जाएंगे। देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारा सबसे बड़ा रक्षा कवच है। आज एक बार फिर, नारी शक्ति ने दिल्ली में मुझे अपना आशीर्वाद दिया है।

दिल्ली में हमने सबसे पहले मेट्रो परियोजना शुरू की थी। हमने कई अन्य शहरों में हवाई अड्डों, मेट्रो और शहरी विकास परियोजनाओं पर भी काम किया है। हमारी नीतियों से मध्यम वर्ग को काफी लाभ हुआ है। स्टार्टअप इंडिया जैसी पहल के कारण अब छोटे शहरों के लोग भी अपने सपने पूरे कर पा रहे हैं। आयुष्मान भारत और जन जन औषधि केंद्रों जैसे कार्यक्रमों ने देश भर में लाखों लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की हैं। मैं वादा करता हूं कि दिल्ली को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में इस पूरे क्षेत्र में मोबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े पैमाने पर काम किया जाए, साथ ही इस क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर भी उपलब्ध कराए जाएं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं अन्ना हजारे का बयान सुन रहा था। अन्ना हजारे लंबे समय से इन आपदा नेताओं की करतूतों से होने वाले दर्द को सहन कर रहे थे। आज उन्हें भी उस कष्ट से राहत महसूस हुई होगी। ये ‘आपदा’ लोग अपने घोटालों को छिपाने के लिए हर दिन नई साजिश रचते थे, लेकिन अब दिल्ली का जनादेश मिल गया है। मैं गारंटी देता हूं कि सीएजी रिपोर्ट पहले ही विधानसभा सत्र में पेश की जाएगी। ये लोग हार में खुद को ‘गोल्ड मेडल’ दिलाते फिर रहे हैं। सच तो यह है कि देश अब कांग्रेस पर बिल्कुल भी भरोसा करने को तैयार नहीं है। पिछली बार मैंने कहा था कि कांग्रेस एक परजीवी पार्टी बन गई है, वह न सिर्फ खुद डूबती है बल्कि अपने सहयोगियों को भी अपने साथ ले डूबती है। जो पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से पैदा हुई थी, वह खुद भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गई। यह देश की एकमात्र पार्टी बन गई, जिसके मुख्यमंत्री और मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए। जो लोग कभी खुद को ईमानदारी का प्रमाणपत्र देते थे, वे दूसरों को बेईमान बताने में लगे हुए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *