BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 17 मई 2025 03:46 AM
  • 35.85°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अनुराग ठाकुर, शशि थरूर, मनीष तिवारी, ओवैसी… सांसदों की टोली दुनिया के सामने खोलेगी पाकिस्तान की पोल
  2. अब ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा गया, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी
  3. राष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया
  4. सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को किसी नेता से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
  5. ‘कांग्रेस, सपा वाले बोल रहे पाकिस्तान की भाषा’, भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ का विपक्ष पर हमला
  6. पिछले 15 साल से विकास की राह देख रही आजादपुर मंडी, अब सफाई और सुरक्षा पर होगा पुख्ता काम : रेखा गुप्ता
  7. कांग्रेस विधायक ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मांगे सबूत, रविंद्र नेगी बोले- कोथुर मंजुनाथ का बयान शर्मनाक
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खतरे की वह लाल लकीर है, जो भारत ने आतंकवाद के माथे पर खींच दी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  9. सेना के शौर्य, वीरता और अतुलनीय साहस पर गर्व, देशभावना के साथ जुड़ी है तिरंगा यात्रा : ओम बिरला
  10. जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी निपटाते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया : रक्षा मंत्री राजनाथ
  11. पाकिस्तान के विदेश मंत्री की गलत सूचना का पर्दाफाश, एआई फोटो को आधार बनाकर दी थी झूठी जानकारी
  12. पी चिदंबरम बोले ‘इंडी ब्लॉक कमजोर’, तो राजीव चंद्रशेखर ने समझाया कांग्रेस और भाजपा के बीच का फर्क
  13. विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी मामले में रामगोपाल ने दी सफाई, कहा- सीएम योगी ने पूरा बयान सुने बिना किया शेयर
  14. अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने तुर्की कंपनी सेलेबी से ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौता किया खत्म
  15. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’

कांग्रेस ने हमेशा न्यायालय का अपमान किया : मोहन यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 मई 2025, 9:21 PM IST
कांग्रेस ने हमेशा न्यायालय का अपमान किया : मोहन यादव
Read Time:3 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। इसके लिए विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तंज कसा और कहा कि न्यायालय से बढ़कर कोई नहीं है, मगर कांग्रेस ऐसा दल है जिसने हमेशा न्यायालय का अपमान किया है। विजय शाह के मामले में न्यायालय जो निर्णय करेगा, सरकार उसके साथ है।

राज्य के मंत्री विजय शाह भारत की महिला सैन्य अधिकारी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुश्किल में हैं, मामला उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में है। उनके खिलाफ थाने में प्रकरण भी दर्ज हो चुका है। कांग्रेस लगातार मंत्री का इस्तीफा मांग रही है। इस पर मुख्यमंत्री यादव ने खुलकर जवाब दिया और कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस कितने भी नाटक कर ले, कांग्रेस को भी पता है कि मामला न्यायालय में है और न्यायालय से बढ़कर कोई नहीं है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर दर्ज एक मामले का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा, “नेता प्रतिपक्ष पर भी मुकदमा था, क्या कांग्रेस उनका इस्तीफा मांगेगी? न्यायालय का जहां भी अपमान करने का मौका होता है, वहां कांग्रेस बाज नहीं आती है।”

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ आए एक फैसले का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने याद दिलाया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जब इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला दिया, तो इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगवा दिया था। तीन तलाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया, उस कानून को बदलने का काम भी कांग्रेस ने किया।

केंद्र की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न्यायालय के हर आदेश का पालन किया गया है। न्यायालय के निर्णय के बाद ही ट्रिपल तलाक लागू किया गया और राम मंदिर भी बनवाया गया। हम न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं, जो न्यायालय आदेश देती है, हम उसका पालन करते हैं। न्यायालय के आदेश का मखौल उड़ाने का काम हमेशा कांग्रेस करती है। कांग्रेस के कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ कोर्ट ने आदेश दिया, कांग्रेस ने उसका क्या किया? क्या न्यायालय के आदेश पर सिद्धारमैया को हटा दिया? अरविंद केजरीवाल सीएम रहते जेल गए, तब कांग्रेस ने उनसे इस्तीफे की मांग क्यों नहीं की? विजय शाह के मामले में न्यायालय जो निर्णय करेगी, सरकार उसके साथ है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *