BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 08:55 AM
  • 37.04°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

कांग्रेस 24 घंटे के भीतर अजय माकन पर करे कार्रवाई : आप की चेतावनी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 दिसंबर 2024, 5:20 PM IST
कांग्रेस 24 घंटे के भीतर अजय माकन पर करे कार्रवाई : आप की चेतावनी
Read Time:3 Minute, 14 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता अजय माकन की बयानबाजी से बौखलाई आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को 24 घंटे के भीतर उन पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। आप ने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर वह ‘इंडिया’ ब्लॉक के सभी घटक दलों से बात कर कांग्रेस बाहर करवा देगी।

आप नेता संजय सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की है कि वह माकन की ओर से की गई बयानबाजी पर सफाई पेश करे और 24 घंटे में उन पर कार्रवाई करे। पार्टी ने चेतावनी भरे लहजे में आगे कहा कि ऐसा नहीं होने पर ‘इंडिया’ ब्लॉक के दूसरे घटक दलों से बात की जाएगी और कांग्रेस को बाहर करने की मांग की जाएगी।

आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता अजय माकन “भाजपा की स्क्रिप्ट” पढ़ते हैं। वह भाजपा के कहने पर बयान देते हैं और आप के नेताओं को टारगेट करते हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को अजय माकन ने “सारी हदें पार करके अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रविरोधी बताया”। इसके अलावा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ यूथ कांग्रेस की तरफ से शिकायत तक दी गई है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अब यह बिल्कुल साफ हो गया है कि कांग्रेस ने भाजपा के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन कर लिया है और आप को हराने के लिए काम कर रही है। उन्होंने दावा किया, “सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस के जो प्रत्याशी हैं, उनका चुनाव का खर्चा भारतीय जनता पार्टी से आ रहा है। कांग्रेस के प्रत्याशियों को भाजपा फंडिंग कर रही है। इसमें प्रमुख संदीप दीक्षित हैं, जिनको फंड मिल रहा है। इसके अलावा जंगपुरा से भी कांग्रेस प्रत्याशी को बीजेपी से फंड दिया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल साफ हो गया है कि दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस के दिल्ली के नेताओं ने भाजपा से सांठगांठ कर ली है। अगर कांग्रेस भाजपा को नहीं जीतना चाहती तो 24 घंटे में अजय माकन के खिलाफ एक्शन ले, नहीं तो आम आदमी पार्टी ‘इंडिया’ ब्लॉक के बाकी सभी घटक दलों से बात करेगी कि कांग्रेस पार्टी के साथ अब गठबंधन में नहीं रहा जा सकता।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *