BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 31 मई 2025 03:12 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया
  2. पहलगाम में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, तस्वीरें आईं सामने
  3. सलमान खुर्शीद का बयान स्पष्ट करता है कि कांग्रेस को राहुल गांधी का नेतृत्व पसंद नहीं : कृष्णा हेगड़े
  4. पाकिस्तान को आर्थिक पैकेज पर रोक लगाए आईएमएफ, आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होता है पैसा : राघव चड्ढा
  5. राहुल गांधी पीएम बनेंगे तो पीओके भारत का हिस्सा बनेगा : प्रमोद तिवारी
  6. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा
  7. रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता में उत्तर प्रदेश निभा रहा बड़ी भूमिका : पीएम मोदी
  8. प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कानपुर, पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले
  9. नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, देश में जाति जनगणना कराने के निर्णय पर जताई प्रसन्नता
  10. कानपुर : हाथ में स्केच लेकर पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर पहुंची शिवन्या, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए कहा शुक्रिया
  11. कश्मीर में बड़ी समस्या थी, अनुच्छेद 370 के हटने से खत्म हो गई : सलमान खुर्शीद
  12. सुरक्षा, शांति आती है तभी विकास के रास्ते खुलते हैं : पीएम मोदी
  13. भारतीय नौसेना फॉर्म में आती, तो पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाते : राजनाथ सिंह
  14. आतंक का फन अगर उठा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचल देगा : पीएम मोदी
  15. बिहार : खुली गाड़ी पर सवार होकर मंच तक पहुंचे पीएम मोदी, बिक्रमगंज से प्रदेश को दी 48,520 करोड़ रुपये की सौगात

कालका जी से जीतीं आतिशी, बोलीं ‘भाजपा के खिलाफ जंग जारी रहेगी’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2025, 4:07 PM IST
कालका जी से जीतीं आतिशी, बोलीं ‘भाजपा के खिलाफ जंग जारी रहेगी’
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। वहीं, 10 साल से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया, ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज की हार हुई है।

हालांकि, कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी ने जीत हासिल की है। लेकिन, उन्हें भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी से कड़ी टक्कर मिली है। एक वक्त तक हजारों वोटों से पीछ रहने वाली आतिशी ने आखिरी राउंड में वापसी की और जीत सुनिश्चित की।

मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि मैं कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का धन्यवाद करना चाहती हूं। जो उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया। मैं अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने कड़ी मेहनत की। भाजपा ने बाहुबल, गुंडागर्दी, धनबल का प्रयोग किया। लेकिन, क्षेत्र की जनता ने अपना फैसला सुना दिया। दिल्ली में भाजपा की जीत और आम आदमी पार्टी की हार पर उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता का जनादेश हमें स्वीकार है।

मैं कालकाजी सीट जीती हूं लेकिन, यह समय जीत का नहीं बल्कि जंग का है। भाजपा के खिलाफ जंग जारी रहेगी। आम आदमी पार्टी हमेशा गलत के खिलाफ लड़ती रही है और हमेशा लड़ती रहेगी। दिल्ली की जनता के लिए आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। दिल्ली में 19 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती हुई है। दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में दबदबा बनाने वाली आप ने 2020 के चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने आठ सीटें अपने नाम की थी। दिल्ली में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में विफल रही और इस बार भी उसका प्रदर्शन वैसा ही रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *