BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 20 मार्च 2025 06:13 AM
  • 19.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. नागपुर में योजनाबद्ध तरीके से हुई ह‍िंसा, आरोप‍ियों पर चले देशद्रोह का मुकदमा : भाजपा सांसद बृजलाल
  2. बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने का करेंगे काम : राजेश कुमार
  3. मानवीय मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता कभी खत्म नहीं होने वाली : द्रौपदी मुर्मू
  4. किसान नेताओं और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच अगली वार्ता चार मई को : सरवन सिंह पंढेर
  5. धरती पर सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी, समुद्र में डॉल्फिन्स ने किया स्वागत
  6. बिल गेट्स ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दोनों नेताओं के बीच तकनीक समेत तमाम मुद्दों पर हुई चर्चा
  7. ‘औरंगजेब हिंदुओं का दुश्मन था’, ‘गड़े मुर्दे’ नहीं उखाड़ने चाहिए : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  8. नागपुर हिंसा पर सीएम फडणवीस बोले, ‘हमलावरों को कब्र से भी बाहर निकालकर देंगे सजा’
  9. शशि थरूर के पीएम मोदी की विदेश नीति की तारीफ करने का कोई राजनीतिक मतलब नहीं : कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव
  10. शशि थरूर का बयान पीएम मोदी की वैश्विक कूटनीति की स्वाभाविक और सहज अभिव्यक्ति : सुधांशु त्रिवेदी
  11. बिना गोली चलाए ‘अनुच्छेद 370’ हटाकर जम्मू-कश्मीर का देश में किया पूर्ण विलय : राजनाथ सिंह
  12. नागपुर हिंसा पर पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल बोले, हर एंगल से हो रही घटना की जांच
  13. जनहित के कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं, गड़बड़ी हुई तो कार्रवाई तय : सीएम योगी
  14. बिहार में कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा से राजद असहज!
  15. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कैंसर पीड़ितों का हुआ इलाज, ग्रामीण क्षेत्रों को हुआ 75 फीसदी से ज्यादा लाभ

किसान नेताओं और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच अगली वार्ता चार मई को : सरवन सिंह पंढेर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 मार्च 2025, 11:11 PM IST
किसान नेताओं और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच अगली वार्ता चार मई को : सरवन सिंह पंढेर
Read Time:2 Minute, 59 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। पंजाब के चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच बुधवार को वार्ता हुई। यह वार्ता काफी सकारात्मक रही है। इस वार्ता में एमएसपी का मुद्दा उठाया गया है। किसानों की मांगों को लेकर अब अगली वार्ता चार मई को होगी। इस वार्ता के बारे में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार किसानों की मांगों को पूरा करेगी।

बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई। जिसमें सरकार ने अपना रुख पेश किया, जबकि हमने किसानों की चिंताओं को सामने रखा। आखिरी घंटे में हमने सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या वह एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी लागू करने का इरादा रखती है। केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से जवाब में आया कि उनकी मंशा है। हमने पूछा तो फिर रुकावट क्यों है। उन्होंने बोला है हमारे सामने बहुत सी मुश्किलें आ जाएंगी। हालांकि, हमने उनसे रुख स्पष्ट करने के लिए कहा है। इसलिए सभी दिक्कतों को दूर करने के लिए अगली मीटिंग चार मई की रखी गई है। हमें आश्वासन मिला है कि अगली वार्ता में कुछ सुखद हल जरूर निकलेगा।

दूसरी ओर शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एक दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और बुलडोजर तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि हम कहना चाहते हैं कि हमें मारे बिना यहां से मोर्चा खाली नहीं हो सकता है। हम पंजाब, हरियाणा के किसानों से कहना चाहते हैं कि एक-एक ट्रॉली यहां लेकर आ जाओ, यह मसला किसी न किसी ओर जाएगा। अंतिम सांस तक लड़ेंगे। सरकार बड़ी है, लेकिन जनता से बड़ी नहीं हो सकती है।

किसानों के साथ वार्ता के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा किसान संगठन के प्रतिनिधियों के साथ सद्भावपूर्ण वातावरण में बहुत उद्देश्यपूर्ण और सकारात्मक चर्चा हुई है। चर्चा जारी रहेगी, अगली बैठक 4 मई को होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *