BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 05:30 AM
  • 28.38°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  2. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  3. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  4. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  5. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  6. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  7. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  8. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  9. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  10. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  11. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  13. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका
  14. भारत के सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान के तबाह एयर बेस के सैटेलाइट इमेज सामने आए
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 100 से अधिक आतंकवादी ढेर : सेना

किसी भी चुनाव में प्रशासन ने औरतों को अपमानित नहीं किया: कशिश वारसी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 नवंबर 2024, 11:12 PM IST
किसी भी चुनाव में प्रशासन ने औरतों को अपमानित नहीं किया: कशिश वारसी
Read Time:2 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़
मुरादाबाद। मुरादाबाद में भारतीय सूफी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कशिश वारसी ने मंगलवार को कहा है कि बेवजह मुस्लिम महिलाओं को टारगेट किया जाता है।

कशिश वारसी ने कहा कि सियासी पार्टियों की सियासी गुफ्तगू पर अफसोस होता है। बेवजह महिलाओं को टारगेट किया जा जाता है। कहीं भी किसी भी चुनाव में यह देखने में नहीं आया है कि प्रशासन ने महिलाओं को अपमानित किया हो या उनका बुर्का उतरवाया गया हो।

यदि किसी महिला का चेहरा देखना है तो महिला कांस्टेबल देखती हैं। इसके बाद उन्हें वोट डालने के लिए अंदर जाने दिया जाता है। किसी भी सियासी पार्टी द्वारा महिलाओं को टारगेट किया जाता है कि बुर्के में वोट डालने दिया जा रहा है, तो बुर्के में महिलाओं को वोट डालने दिया जाता है।

उन्होंने सवाल किया कि इस तरह की बातें करके मुसलमान को अपमानित क्यों किया जाता है। इसका बहुत अफसोस होता है। दरअसल, मुसलमान को कभी-कभी ऐसा लगता है कि जैसे कुछ सियासी लोग अपने सियासी मुद्दों से अपमानित कर रहे हैं।

कहीं भी प्रशासन ने मुस्लिम महिलाओं को अपमानित नहीं किया है और ना ही उनका बुर्का उतरवाया है। बल्कि चेहरा देखना होता है, महिला कांस्टेबल चेहरा देखती हैं और वोट डालने जाने के लिए अंदर जाने देती हैं।

बुधवार को कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। उन्होंने लोगों से जिम्मेदारी के साथ वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यह एक पर्व है इसमें लोग जरूर हिस्सा लें।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान होना है। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है, जिसमें मुस्लिम महिलाओं द्वारा बुर्का /नकाब पहनकर वोट किए जाने पर पुलिस द्वारा चेकिंग किए जाने पर आपत्ति उठाई है। सपा की इस आपत्ति के बाद उत्तर प्रदेश का राजनीतिक पारा अपने चरम पर पहुंच गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *