BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 10:21 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

केजरीवाल के वादे धोखा, दिल्ली की जनता में आक्रोश : देवेंद्र यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 नवंबर 2024, 11:28 PM IST
केजरीवाल के वादे धोखा, दिल्ली की जनता में आक्रोश : देवेंद्र यादव
Read Time:3 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

देवेंद्र यादव ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि जो नेता कभी कहते थे कि वह किसी प्रकार की सुविधाएं नहीं लेंगे, तीन कमरे के मकान में हम रह लेंगे, सिक्योरिटी नहीं लेंगे, उनकी पोल खुल गई है। केजरीवाल का शीशमहल 175 करोड़ रुपये की लागत से बना है, जिसमें गोल्ड प्लेटेड कमोड भी लगाया गया है। दिल्ली की जनता के सामने इसे एक्सपोज किया जाना चाहिए, कहीं न कहीं दिल्ली की जनता इससे आहत है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल की असलियत को दिल्ली की जनता के सामने लाना बेहद जरूरी है, क्योंकि उनका जो व्यक्तित्व पहले जनता के सामने था, वह पूरी तरह से बदल चुका है। देवेंद्र यादव ने केजरीवाल के सरकारी सुविधाओं के विरोधाभासी दावों और चुनावी वादों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली की जनता अब उनकी असलियत जान चुकी है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि केजरीवाल के चुनावी वादे जैसे सस्ती बिजली और मुफ्त पानी, अब जनता के लिए एक धोखा साबित हो चुके हैं। कांग्रेस किसी भी प्रकार के गठबंधन के लिए तैयार नहीं है और दिल्ली की जनता अब सही जवाब देने के लिए तैयार है।

बता दें कि दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आप और कांग्रेस दोनों ही इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं।

कांग्रेस, जो काफी समय से सत्ता से बाहर रही है, इस बार सत्ता में वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पार्टी की कोशिश है कि वह अपने पुराने जनाधार को फिर से हासिल करें और जनता के बीच अपनी छवि को सुधारते हुए मजबूत प्रदर्शन करें।

दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी जो वर्तमान में दिल्ली में सत्ता में है, वह अपने शासन को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। इसके चलते, दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो चुकी है, जिसमें आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

कांग्रेस की ओर से भाजपा और आप पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी सत्ता विरोधी माहौल को अपनी उपलब्धियों और वादों से बदलने की कोशिश कर रही है। चुनावी रणनीतियों के तहत दोनों पार्टियों ने जनता को आकर्षित करने के लिए कई वादे किए हैं और आगामी चुनावों को लेकर सभी अपनी पूरी ताकत से चुनावी मैदान में हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *