BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 10:22 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  2. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  3. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  4. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  5. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  6. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  7. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  8. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  9. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  10. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  11. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  12. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  13. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  14. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  15. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा

केजरीवाल जी 2025 आ गया, आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? : राहुल गांधी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 जनवरी 2025, 11:31 PM IST
केजरीवाल जी 2025 आ गया, आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? : राहुल गांधी
Read Time:3 Minute, 47 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की सियासत में इन दिनों यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर काफी चर्चा हो रही है। यमुना को साफ करने के लिए दिल्ली की जनता से आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक और मौका मांग रहे हैं, जिसके बाद से कांग्रेस और भाजपा उन पर हमलावर हैं।

इसी बीच गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यमुना किनारे पहुंचकर लोगों से बात की और अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि अब तो 2025 आ गया, आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, “केजरीवाल जी, अब तो 2025 आ गया। आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतजार कर रही है!”

इस पोस्ट के साथ राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में राहुल गांधी लोगों से चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में केजरीवाल ने वादा किया था कि वह यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे, लेकिन अब तक यह वादा अधूरा है। 2025 आ चुका है और इस ऐलान को पांच साल हो चुके हैं, लेकिन केजरीवाल ने यमुना की सफाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।

राहुल गांधी ने वीडियो में यमुना में बढ़ते कचरे और प्रदूषण के बारे में बात करते हुए कहा कि यमुना के पानी में गंदगी बढ़ गई है और इसके लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल ने यमुना की सफाई को केवल एक जुमला बना दिया है, जो जनता से वोट बटोरने का एक तरीका बनकर रह गया है।

राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों से बातचीत की, जिन्होंने बताया कि पहले बहुत लोग यमुना में स्नान करने आते थे, लेकिन अब पानी की गंदगी के कारण बहुत कम लोग यहां आते हैं। लोगों का कहना था कि अब यहां के पानी में नहाना बहुत खतरनाक हो गया है, क्योंकि यह गंदा और प्रदूषित हो चुका है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “हमें यमुना को सिर्फ एक जल निकाय के रूप में नहीं, एक जीवित प्राणी के रूप में देखना होगा। हमें उसकी इज्जत करनी होगी। जब सरकार ने यमुना को उसके हाल पर छोड़ दिया है तब हमें मिलकर उसकी स्थिति में बदलाव के लिए कदम बढ़ाना होगा।”

उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर उनके पास यमुना की सफाई के लिए कोई सुझाव हो, तो वह उन्हें भेजें। पोस्ट के साथ सुझाव भेजने के लिए राहुल गांधी ने एक लिंक भी शेयर किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *