BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 02:36 AM
  • 15.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हमारी सरकार में गरीब बीमारी का इलाज कराने से नहीं डरता, 2014 से पहले डरता था : पीएम मोदी
  2. कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
  3. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  4. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  5. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  6. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  7. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  8. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  9. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  10. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  11. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  12. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  13. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  14. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  15. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश

कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 फ़रवरी 2025, 10:54 PM IST
कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
Read Time:2 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला स्थित बागेश्वर धाम में प्रस्तावित कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया। यह अस्पताल बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधा के रूप में स्थापित होगा, जिससे यहां के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस ऐतिहासिक भूमिपूजन समारोह में शामिल जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा, “यह मेरे लिए बहुत गर्व का विषय है कि इस कैंसर अस्पताल के निर्माण की शुरुआत हो रही है। यह बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है। मुझे खुशी है कि मेरे शिष्य का यह उत्कृष्ट कार्य मेरे लिए गर्व का विषय है। इस अस्पताल से बहुत से लोगों का कल्याण होगा।”

साध्वी ऋतम्भरा ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह अस्पताल बुंदेलखंड के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। धीरेंद्र शास्त्री का यह संकल्प पूरा होने जा रहा है और पूरा विश्व उनके साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बागेश्वर धाम में इस अस्पताल का भूमिपूजन किए जाने से यह साबित होता है कि वह हमेशा आम जन की भलाई के लिए काम करते हैं। धीरेंद्र शास्त्री की शादी में भी शामिल होने के पीएम मोदी वादे पर साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि यह उनका वात्सल्य और प्रेम दर्शाता है।

बालक दास महाराज ने खुशी का इजहार करते हुए कहा, “यह बहुत बढ़िया है कि बागेश्वर धाम में यह अस्पताल बन रहा है। यह हमारे मध्य प्रदेश और खासकर छतरपुर जिले के लिए एक वरदान के समान है। महाराज जी का जो भी संकल्प होता है, वह हमेशा सफल होता है, और इस बार भी उनका संकल्प पूरा हुआ है।”

उन्होंने बताया कि 251 बच्चियों के होने वाले विवाह समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी और बच्चियों को आशीर्वाद देंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *