BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 11:10 AM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया, 10 साल बाद वानखेड़े में मिली जीत
  2. पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
  3. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम : पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु ने हितेश मेहता को ठहराया दोषी
  4. बरनाला में विशाल किसान रैली का आयोजन, जगजीत सिंह डल्लेवाल का पंजाब सरकार पर हमला
  5. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
  6. सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, कहा- ‘सरकार लोगों की जेब से पैसे निकाल रही’
  7. प्रधानमंत्री मोदी 9 अप्रैल को नई दिल्ली में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ के कार्यक्रम में लेंगे भाग
  8. राहुल गांधी ने समझा बिहार का दर्द : एनएसयूआई
  9. सीएम ममता पर सुवेंदु अधिकारी का आरोप, ’26 हजार शिक्षकों को बनाया बेरोजगार’
  10. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  11. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  12. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  13. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  14. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  15. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन

कैग रिपोर्ट : नकली कागज दिखाकर आरोप लगाती है भाजपा – प्रियंका कक्कड़

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 जनवरी 2025, 9:01 PM IST
कैग रिपोर्ट : नकली कागज दिखाकर आरोप लगाती है भाजपा – प्रियंका कक्कड़
Read Time:4 Minute, 19 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कैग रिपोर्ट को लेकर जिस तरह से भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर आरोप लगाया है, उसका जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि भाजपा झूठे कागज जो अपने दफ्तर में बनती है, उसी को दिखाकर आरोप लगाती है और फिर भाग जाती है।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा के नेपोटिज्म के एक बड़े चेहरे ने एक प्रेस वार्ता की है। मुझे लगा शायद भाजपा सामने आएगी। वोटर एडिशन और वोटर डिलीट के मामले में सफाई देगी और बताएगी कि कैसे दिल्ली में नई दिल्ली विधानसभा में ही एक ही घर के पते पर कई-कई वोट ऐड करने की एप्लीकेशन डाली गई। मुझे लगा कि भाजपा बताएगी कि दिल्ली में उनकी पार्टी का एजेंडा क्या है? दिल्ली में भाजपा का सीएम चेहरा कौन है? पर भाजपा ने यह सब नहीं किया और वहीं पुराने आरोप लगाए।

प्रियंका ने आगे कहा, “आज कागज लहराकर कहा कि ये कैग की रिपोर्ट है। सवाल उठाता है कि कैग की रिपोर्ट जो न अब तक सीएम ने देखी, न एलजी ने देखी, न स्पीकर ने देखी, न सीएजी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऐसी कौन सी रिपोर्ट उनके पास आ गई। यह वही कागज है जो भाजपा अपने दफ्तर में बनाती है। यह वही कागज है जिनकी कोई मानता नहीं। भाजपा नकली कागज बनाती है और उन पर आरोप लगाकर भाग जाती है।”

प्रियंका ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ किसी तरह का कोई प्रमाण नहीं मिला। ऐसा पीएमएलए कोर्ट के ऑर्डर में लिखा हुआ है। इसके बाद ये आरोप इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि इस एजेंडा हीन, मुद्दाहीन, चेहरा हीन पार्टी के पास झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं। भाजपा जब मुंह खोलती है तो झूठ बोलती है।

प्रियंका ने कहा कि अगर इनसे घाटे की बात करनी है तो आइए बात करते हैं कि कैसे गुजरात 4.50 लाख करोड़ के घाटे में गया, कैसे महाराष्ट्र 4.50 लाख करोड़ के घाटे में गया, कैसे मध्य प्रदेश 7.50 लाख करोड़ के घाटे में गया। कैग रिपोर्ट को लेकर बात करते हैं कि कैसे दिल्ली में जो द्वारका एक्सप्रेसवे भाजपा ने बनवाया था जो 7.50 करोड़ का बनाना था, उसकी लागत कैसे 7,500 करोड़ तक पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि कैग रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा आयुष्मान भारत के नाम पर अपनी जेब भर रही है। इन सब पर भाजपा चर्चा नहीं करेगी।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा एक मुद्दाहीन पार्टी है। जो सिर्फ अरविंद केजरीवाल को गालियां देने का काम करती है। अरविंद केजरीवाल वह व्यक्ति है जिन्होंने देश के आगे दिल्ली मॉडल रखा। जिसके तहत आपको फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री महिलाओं को बस यात्रा, फ्री बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा, अनेकों इंफ्रास्ट्रक्चर वर्क के काम वर्ल्ड क्लास बेहतरीन हेल्थ और एजुकेशन फैसिलिटी मिली है और फिर भी एक मुनाफे का बजट दिया है। ऐसे व्यक्ति पर बार-बार आरोप लगाकर भाजपा भाग रही है। इनसे जवाब मांगा जाए कि अरविंद केजरीवाल की तरह सुविधा न देकर भी आपके सारे स्टेट घाटे में क्यों हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *