BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 11:31 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. देश धर्मशाला नहीं तो जेल भी नहीं है : संजय राउत
  2. वक्फ बिल संविधान के मूल ढांचे पर आक्रमण : गौरव गोगोई
  3. वक्फ के तहत गरीबों की भलाई के नहीं हुए काम, विपक्ष मुसलमानों को कितना करेगा गुमराह : किरेन रिजिजू
  4. लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, किरेन रिजिजू ने कहा, ‘संसद की बिल्डिंग को भी किया गया था क्लेम’
  5. कांग्रेस के जमाने में समिति ठप्पा लगाती थी, हमारी समिति चर्चा के आधार पर विचार-विमर्श करती है : अमित शाह
  6. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  7. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  8. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  9. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  10. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  11. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  12. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  13. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  14. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  15. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 अप्रैल 2025, 4:18 PM IST
कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात
Read Time:3 Minute, 10 Second

बीएनटी न्यूज़

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के छतरबर गांव में मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान के लिए माथे पर कलश लेकर भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा होकर पथराव की घटना का विरोध जताने लगे। इससे इलाके में टकराव और तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस-प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना के बाद छतरबर और आसपास के इलाके में बड़ी तादाद में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। बताया गया कि कोडरमा थाना क्षेत्र के चेचाई गांव में 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक सामुदायिक सहयोग से यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया जाना है। इसके लिए गांव की लगभग 60 महिलाएं कलश लेकर गीत गाती हुई आसपास के सात गांवों में भिक्षाटन पर निकली थीं। यह कलश यात्रा छतरबर गांव से गुजर रही थी, तो कुछ लोगों ने छतों से पथराव कर दिया। इससे कई महिलाओं का कलश क्षतिग्रस्त हो गया।

महिलाओं ने इस घटना की सूचना अपने गांव के लोगों को दी तो बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे के साथ मौके पर पहुंच गए। वे लोग पथराव की घटना पर विरोध जताने लगे। दूसरे पक्ष के लोग भी इस पर उनके सामने आ गए। दो पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन गई।

इसी बीच घटना की सूचना पाकर कोडरमा जिला मुख्यालय से पुलिस बल के साथ कई अधिकारी पहुंचे। कलश यात्रा पर निकली महिलाओं को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। छतरबर गांव के चौक के पास इकट्ठा लोगों को पुलिस ने वहां से हटाया।

चेचाई गांव के लोगों का कहना है कि धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन में बाधा डालने और महिलाओं पर पथराव करने वाले तत्वों की पहचान कर अविलंब उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह धार्मिक आस्था और परंपरा पर हमला है। पथराव की घटना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने ड्रोन के जरिए इलाके में निगरानी शुरू कराई है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने चेतावनी दी है कि सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पथराव करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *