BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 18 मई 2025 07:49 PM
  • 42.78°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. डोनाल्ड ट्रंप ने शांति स्थापित कराने का झूठा दावा किया : खामेनेई
  2. लोन के लिए आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने 11 और शर्तें रखी, भारत के साथ तनाव को बताया सबसे बड़ा जोखिम
  3. मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर फिर जताया विश्वास, बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया
  4. हैदराबाद अग्नि त्रासदी : राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
  5. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जन सुराज का दामन थामा, ‘आशा’ का विलय
  6. भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन पर बात करने की जरूरत : पप्पू यादव
  7. हैदराबाद : चारमीनार के पास लगी भीषण आग में जिंदा जले 17 लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  8. कांग्रेस पार्टी की देशहित पर जुबान ही नहीं खुलती : गिरिराज सिंह
  9. भ्रम का जाल बुन रहे पाकिस्तानी हुक्मरान, आयकर रिटर्न तक में फिसड्डी देश की असलियत कुछ और!
  10. शशि थरूर के नाम पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों, दलगत राजनीति से उठना होगा ऊपर : प्रदीप सिंह
  11. ‘विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई’, विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन
  12. विदेश जाने वाले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों का ऐलान, विपक्ष के तमाम नेताओं को मिली जगह
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी संग्राम, विपक्ष का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
  14. ‘आप’ के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट
  15. ‘पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी’, ऑल पार्टी डेलीगेशन पर बोले हुसैन दलवई

क्यों जरूरी है बारिश में नहाना, आसमान से गिरे ‘अमृत’ से मिलते हैं अनगिनत फायदे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मई 2025, 3:36 PM IST
क्यों जरूरी है बारिश में नहाना, आसमान से गिरे ‘अमृत’ से मिलते हैं अनगिनत फायदे
Read Time:4 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आसमान से गिरती पानी की बूंदें…अमृत समान हैं, जो कई शारीरिक समस्याओं की दुश्मन हैं। इससे न केवल मन बल्कि तन भी प्रसन्न होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे ‘आसमान से गिरा अमृत’ बताते हैं। इस ‘अमृत’ से मिलने वाले अनगिनत फायदों के बारे में जानना जरूरी है और भीगना भी!

आयुर्वेदाचार्य और स्वास्थ्य विशेषज्ञ आचार्य मनीष न केवल बारिश में नहाने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि यह जरूरी क्यों है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सामने आए एक वीडियो में उन्होंने बताया, “बारिश में नहाने से कई फायदे मिलते हैं और यह हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायी है। देश में कई लोग हैं, जिनकी किडनी में सिस्ट है। अब आसान तरीके से समझिए कि ये सिस्ट क्या है? यह गर्मी है, शरीर की गर्मी। जब हम छोटे थे, तो बचपन में हमें घर के बड़े लोग बारिश में नहाने के लिए बाहर निकालते थे, जिससे हमारे शरीर की गर्मी निकल जाती थी।

उन्होंने आगे बताया कि आज के समय में बारिश में नहाने या भीगने को लेकर गलत खबरें फैला दी गईं कि यह नुकसानदायी है, वास्तव में ऐसा नहीं है। हमने बारिश को अपना दुश्मन बना लिया है। बारिश के पानी में नहाने से गर्मी निकल जाती है और फोड़े-फुंसी की समस्या से निजात मिलती है। तो बारिश में जाइए, खुद नहाइए और अपने बच्चों को भी नहाने दीजिए। शरीर से गर्मी निकल जाएगी तो किडनी फेल्योर, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर की समस्या भी नहीं होगी।”

आयुर्वेद में उल्लेख है कि बारिश में नहाने से अद्भुत स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इससे शरीर और मन को ताजगी के साथ त्वचा पर जमी धूल, गंदगी भी दूर हो जाती है।

एक रिसर्च के अनुसार, बारिश की बूंदें गर्मी से संबंधित समस्याओं को रोक सकती हैं। कम पीएच स्तर के कारण यह हल्की होती हैं। बारिश के पानी में नहाने से शरीर में खुशी और आनंद के लिए जिम्मेदार हार्मोन एंडोर्फिन और सेरोटोनिन का स्राव होता है, जो कि आज के तनाव भरे समय के लिए बेहद फायदेमंद है। यह मन को प्रसन्न करने के साथ गंभीर समस्याओं को दूर करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है, जिससे रोग संक्रमण से लड़ने की ताकत मिलती है।

त्वचा विशेषज्ञ तो यह भी बताते हैं कि बारिश के पानी में नहाने से दाने, चकत्ते या किसी तरह की एलर्जी से भी राहत मिलती है। बारिश के पानी का तापमान ठंडा होता है, जो रक्त वाहिकाओं के हिसाब से एकदम सही रहता है।

हालांकि, विशेषज्ञ कुछ लोगों को बारिश में नहाने से परहेज करने को कहते हैं। उनके अनुसार, यदि आप बुखार, सर्दी-जुकाम से ग्रसित हैं और जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है, उन्हें पहली बारिश में नहाने से बचना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *