BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 04:22 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया, 10 साल बाद वानखेड़े में मिली जीत
  2. पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
  3. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम : पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु ने हितेश मेहता को ठहराया दोषी
  4. बरनाला में विशाल किसान रैली का आयोजन, जगजीत सिंह डल्लेवाल का पंजाब सरकार पर हमला
  5. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
  6. सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, कहा- ‘सरकार लोगों की जेब से पैसे निकाल रही’
  7. प्रधानमंत्री मोदी 9 अप्रैल को नई दिल्ली में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ के कार्यक्रम में लेंगे भाग
  8. राहुल गांधी ने समझा बिहार का दर्द : एनएसयूआई
  9. सीएम ममता पर सुवेंदु अधिकारी का आरोप, ’26 हजार शिक्षकों को बनाया बेरोजगार’
  10. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  11. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  12. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  13. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  14. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  15. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन

गिरेगी एनडीए सरकार : शकील अहमद खान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 अप्रैल 2025, 10:57 PM IST
गिरेगी एनडीए सरकार : शकील अहमद खान
Read Time:4 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने राज्य की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार “भरभराकर गिरने वाली” है, क्योंकि यह सरकार अपनी बदनियति और सामाजिक न्याय के खिलाफ काम कर रही है। शकील अहमद खान ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपने गठन के समय के वादों पर खरा नहीं उतर पाई और बिहार का विकास करने में विफल रही है।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस, और अन्य गठबंधन सहयोगी पार्टियां इस बार बिहार में एनडीए सरकार को पटखनी देंगी। शकील अहमद खान ने राहुल गांधी के हाल ही में आयोजित तीन आयोजनों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने बेगूसराय में एक बड़ी बैठक की थी, जिसमें पलायन और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम समाज के किसी भी वर्ग को पीछे नहीं छोड़ेंगे, चाहे वह सत्ता के साथ हो या पार्टी संरचना के साथ हो।”

कांग्रेस विधायक ने यह भी बताया कि राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं से अपील की थी कि वे पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे सिर्फ पटना और जिला मुख्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि गांव-गांव जाकर जनता के बीच पार्टी का संदेश पहुंचाएं।

शकील अहमद खान ने एनडीए सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 25 सालों में सरकार ने बिहार के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान बिहार में चीनी उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई थी और राज्य में बड़े उद्योगों का विकास हुआ था। उन्होंने कहा, “जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी, तब बिहार में 27 प्रतिशत चीनी का उत्पादन होता था, और श्री कृष्ण बाबू के शासन में 1970-80 के दशक में पटना से लेकर बरौनी तक कई कारखाने थे। आज इन कारखानों का नामो-निशान नहीं है।”

कांग्रेस विधायक ने यह भी बताया कि पटना का मेडिकल कॉलेज, जो पहले ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ के नाम से जाना जाता था, अब अपनी स्थिति से गिर चुका है। उन्होंने बिहार के पिछड़ेपन की तुलना करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में इच्छाशक्ति की कमी थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी के शासन में यह सभी योजनाएं साकार हुईं। शकील अहमद खान ने एनडीए सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार चुनावों में कांग्रेस पार्टी और उसके गठबंधन साथी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे और सत्ता में वापसी करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *