BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 11:39 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  2. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  3. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  4. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  5. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  6. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  7. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  8. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  9. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  10. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला
  11. भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  12. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  13. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  14. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  15. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’

गैंगस्टर डीके राव को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें अपराध की दुनिया से कैसे जुड़े तार?

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 जनवरी 2025, 11:07 PM IST
गैंगस्टर डीके राव को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें अपराध की दुनिया से कैसे जुड़े तार?
Read Time:3 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। कुख्यात गैंगस्टर डीके राव को मुंबई क्राइम ब्रांच ने जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया है। डीके राव का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। जबरन वसूली, डकैती जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल राव छोटा राजन का एक प्रमुख सहयोगी रहा है।

एंटी-एक्सटॉर्शन सेल क्राइम ब्रांच मुंबई को एक होटल व्यवसायी से शिकायत मिली थी कि गैंगस्टर डीके राव ने 6 लोगों के साथ मिलकर उनके होटल पर कब्जा करने की साजिश रची थी। इसके अलावा उसने ढाई करोड़ की रंगदारी मांगने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले की जानकारी सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने जबरन वसूली, धोखाधड़ी और जालसाजी की बीएनएस धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इन आरोपियों की तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान मुंबई की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली और पुलिस ने डीके राव समेत सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है। डीके राव को गुरुवार दोपहर 37वें मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले 2017 में डीके राव को रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे 2022 में बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

राव मुंबई में जबरन वसूली का पूरा रैकेट चलाता था। व्यापारियों से जबरन वसूली के आरोप में उसे कई बार गिरफ्तार किया गया। गैंगस्टर डीके राव कथित तौर पर दो बार पुलिस के हाथों से बच निकला।

जानकारी के मुताबिक डीके राव का पूरा नाम दिलीप मल्लेश वोरा है। मुंबई के माटुंगा की झुग्गियों में पला बढ़ा डीके धीरे-धीरे डकैती की दुनिया में आया और 90 के दशक में छोटा राजन का दाहिना हाथ बन गया।

इससे पहले मुंबई पुलिस ने राजन गिरोह के एक सदस्य को भी गिरफ्तार करने का दावा किया था। बताया था कि हत्या के प्रयास के एक मामले में 16 साल से फरार चल रहे छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य को मुंबई के पूर्वी उपनगर से गिरफ्तार किया गया 62 वर्षीय विलास बलराम पवार उर्फ ​​राजू को देवनार पुलिस थाने की एक टीम ने 2 जनवरी को चेंबूर इलाके से गिरफ्तार किया। पवार हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *