BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 12:02 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. यमुना पुनरुद्धार अभियान : दिल्ली में नदी किनारे सेना का भव्य आयोजन
  2. एक और गौरवशाली क्षण की साक्षी बनी अयोध्या : पीएम मोदी
  3. ‘बांके बिहारी मंदिर कॉरिडर’ बना तो भाजपा की हार तय : अजय राय
  4. राहुल का ‘सरेंडर’ वाला बयान पाकिस्तान में बना हेडलाइन, रिजिजू ने दी सीमा ना पार करने की सलाह
  5. ‘कश्मीर में खुशहाली’ वाले बयान पर खुर्शीद का यू-टर्न, तल्ख अंदाज में दिया जवाब – ‘मैं वहां नहीं रहता’
  6. पटना: डोमिसाइल नीति की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  7. इन शर्तों पर शर्मिष्ठा पनोली को मिली अंतरिम जमानत, पिता ने जताई खुशी
  8. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  9. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  10. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  11. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  12. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  13. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  14. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  15. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा

चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 जून 2025, 9:09 PM IST
चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल
Read Time:5 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पहली आईपीएल जीत का जश्न बुधवार को अत्यंत दुखद हो गया, जब यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोग मारे गए जबकि 33 अन्य घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब प्रशंसक आरसीबी टीम द्वारा आईपीएल 2025 ट्रॉफी उठाने के जश्न में शामिल होने जा रहे थे।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बॉरिंग अस्पताल का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में 11 लोगों के मारे जाने और 33 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए की मदद देने और घायलों का सरकार की तरफ से मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की है।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दो लोगों के शव बॉरिंग अस्पताल में और चार अन्य के वैदेही अस्पताल में हैं। छह लोगों का वैदेही अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है और तीन को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

बॉरिंग अस्पताल में जिन लोगों के शव हैं उनमें दिव्यांशी (13 वर्षीय लड़की), दीया (26 वर्षीय महिला), श्रवण (21 वर्षीय पुरुष), एक अज्ञात लड़की, 17 वर्षीय अज्ञात किशोर, एक अज्ञात पुरुष शामिल हैं। वैदेही अस्पताल में भूमिक (20 वर्ष), सहाना (19 वर्ष), एक 20 वर्षीय और एक 35 वर्षीय अज्ञात पुरुष के शव हैं, जबकि 12 घायलों का इलाज चल रहा है। मणिपाल हॉस्पिटल में लाई गई चिन्मयी (19 वर्ष) की मौत हुई है जबकि छह लोगों का इलाज चल रहा है।

भगदड़ उस समय मची जब हजारों प्रशंसक जल्दबाजी में विभिन्न गेटों से पहले से खचाखच भरे स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस में पास के बॉरिंग अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि सड़कों पर भीड़भाड़ के कारण एंबुलेंस के अस्पताल पहुंचने में देरी हुई।

एक अलग घटना में, स्टेडियम में कूदने के लिए गेट पर चढ़ते समय एक प्रशंसक गिर गया और उसका पैर टूट गया।

स्टेडियम के बाहर भगदड़ में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने के बावजूद अंदर जीत का जश्न जारी रहा, हालांकि आयोजकों ने कार्यक्रम को छोटा कर दिया।

बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद, वे भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मौके से मिले वीडियो में लोग जश्न की एक झलक पाने के लिए पेड़ों पर चढ़ते और शाखाओं पर बैठते देखे जा सकते हैं।

कर्नाटक सरकार ने पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए विधान सौधा से चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम तक ओपन बस में विजय परेड को रद्द कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि वे मंगलवार रात से ही जश्न मना रही भीड़ को नियंत्रित कर रहे हैं। पूरी रात सुरक्षा बल उन्हें नियंत्रित करने और यह सुनिश्चित करने में लगे रहे कि कोई अप्रिय घटना न हो।

सरकार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को देखने के लिए विधान सौधा परिसर में भी भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

इससे पहले, जब बुधवार को आरसीबी की टीम एचएएल एयरपोर्ट पर पहुंची, तो उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया।

उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी को गुलदस्ते भेंट किए। शिवकुमार ने विशेष रूप से क्रिकेटर विराट कोहली का स्वागत किया। उन्हें आरसीबी टीम का झंडा और कन्नड़ झंडा भेंट किया। विराट कोहली ने खुशी-खुशी झंडे स्वीकार किए और शिवकुमार के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *