BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 09:51 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

चीन पर बयान देकर सैम पित्रोदा ने अज्ञानता का परिचय दिया : पूर्व नौसेना अधिकारी जीजे सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 10:45 PM IST
चीन पर बयान देकर सैम पित्रोदा ने अज्ञानता का परिचय दिया : पूर्व नौसेना अधिकारी जीजे सिंह
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

बेंगलुरु। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा को ‘चीन को दुश्मन नहीं समझना चाहिए’ वाले बयान पर रक्षा विशेषज्ञ और पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी जीजे सिंह ने आड़े हाथों लिया है।

बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “सैम पित्रोदा को क्या मालूम है कि 1962 में क्या हुआ था? पंडित नेहरू को किसने धोखा दिया? हम शांति के रास्ते पर थे। हम इस क्षेत्र में शांति चाहते थे। लेकिन, हमने देखा कि चीन ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा और इसी वजह से 1962 का युद्ध हुआ। उसके बाद, हमने देखा कि नाथू ला दर्रा में क्या हुआ, जहां हमने अपने 88 सैनिकों को खो दिया। फिर चीन ने डोकलाम में समस्याएं पैदा की। उसके बाद, गलवान में समस्याएं पैदा की। चीन किसी न किसी तरह से हमारे क्षेत्र को हड़पने की कोशिश करने की नीति का पालन करता है। 1962 में, चीन ने हमसे हजारों वर्ग किलोमीटर छीन लिए। सैम पित्रोदा जो सिर्फ एक उद्यमी हैं, वह इस बारे में क्या जानते हैं?”

उन्होंने कहा कि चीन कराची से सटे पोर्ट पर मिलिट्री बेस बना रहा है। पाकिस्तान जो हमारा दुश्मन है, उसे सबमरीन देने के लिए तैयार है। बांग्लादेश में चीन की कोशिश है कि मिलिट्री बेस बनाने के लिए कोई जगह ले ली जाए। श्रीलंका में भी कुछ ऐसा ही प्रयास किया जा रहा है। हम इन चीजों को कब समझेंगे? मुझे लगता है कि सैम पित्रोदा का अपना कोई दिमाग नहीं है। वह सैन्य रणनीति पर बोलने के लिए जीरो हैं। उन्हें समझ नहीं है कि क्या बोलना है? वह तो सिर्फ एक उद्यमी रहे हैं। उन्हें लोग इसलिए जानते हैं कि वह राजीव गांधी के दोस्त थे। मुझे लगता है कि उन्होंने इस तरह का बयान देकर अपनी अज्ञानता का परिचय दिया है। वह सिर्फ विवाद पैदा करना चाहते हैं, वह साल 2024 में हेरिटेज टैक्स की बात कर रहे थे।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा था कि भारत को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है और यह धारणा छोड़ने की जरूरत है कि चीन दुश्मन है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *