BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 11:07 PM
  • 39.72°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के काफिला को रोकने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘उचित जवाब मिलेगा’
  2. राहुल गांधी समाज में अलख जगा रहे, यह भाजपा और जेडीयू को रास नहीं आ रहा : कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे
  3. ‘पाकिस्तान से बात सिर्फ आतंकवाद, पीओके पर होगी’, श्रीनगर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  4. जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकवादी ढेर
  5. ‘सिंधु जल संधि’ खत्म करने से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारत को पत्र लिखकर की फैसले पर पुनर्विचार की अपील
  6. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’
  7. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  8. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  9. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  10. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  11. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  12. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  13. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  14. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  15. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक

छत्तीसगढ़: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, प्रदेश में धान खरीदी का रिकॉर्ड टूटा, कांग्रेस पर साधा निशाना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जनवरी 2025, 10:00 PM IST
छत्तीसगढ़: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, प्रदेश में धान खरीदी का रिकॉर्ड टूटा, कांग्रेस पर साधा निशाना
Read Time:4 Minute, 14 Second

बीएनटी न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उनका कहना है कि धान खरीदी की शुरुआत से कांग्रेस भ्रम फैला रही थी। लेकिन प्रदेश में इस बार धान खरीदी का रिकॉर्ड टूट गया है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते कहा कि प्रदेश में इस बार धान खरीदी का रिकॉर्ड टूटा है। 1,45,000 मेट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। रिकॉर्ड धान खरीदी ये बताती है कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली सरकार किसानों के लिए समर्पित, उनके के हित में काम करने वाली सरकार है।

उन्होंने कहा कि धान खरीदी की शुरुआत से कांग्रेस भ्रम फैला रही थी। कांग्रेस ने अफवाह फैलाई और झूठ बोलने का काम किया। लेकिन धान खरीदी का रिकॉर्ड टूट गया है, ये कांग्रेस को करारा जवाब है। उन्होंने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के सभी किसान भाइयों को बधाई देता हूं कि उनकी मेहनत और परिश्रम से ये धान का कटोरा लगातार भर रहा है और देश-दुनिया में धान उत्पादन के लिए छत्तीसगढ़ का नाम आगे बढ़ रहा है।

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट कब तक जारी करेगी। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण पर है। मंडल चुनाव समिति की बैठक, जिला चुनाव समिति की बैठक, संभाग स्तरीय समिति की बैठक और प्रदेश की बैठक हो चुकी है। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कभी भी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जा सकती है।

राम वन गमन पथ पर कमेटी गठित होने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार के लिए किसी को नहीं छोड़ा। चाहे भगवान महादेव का नाम हो, चाहे भगवान राम का विषय हो, कहीं पर भी भ्रष्टाचार का रास्ता कांग्रेस पार्टी ने नहीं छोड़ा है। जांच में दोषी पाए जाने पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अब तक कोई बैठक नहीं की। इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज डरी और घबराई हुई है। कांग्रेस पार्टी इस बात को समझ रही है कि छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें घर बैठाने के लिए तैयार बैठी है।

धर्मांतरण पर आपकी सरकार किस तरह के कदम उठा रही है। इस पर उन्होंने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उसके लिए जो भी सरकार के स्तर पर हो सकता है वह कार्रवाई हो रही है। आने वाले समय में और कठोर कानून बनाने की जरूरत पड़ेगी तो, निश्चित रूप से हमारी सरकार वह भी करेगी।

धर्मांतरण पर कांग्रेस के आरोप पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पांच साल खुले आम धर्मांतरण कराया। दूसरों को सलाह देने से पहले उन्हें क्या कहना चाहिए वे यह तय कर लें। दूसरों को बोलने से पहले खुद उस पर अमल करें, फिर दूसरे को बोले।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *