BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 03:27 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  2. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  3. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  4. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  5. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  6. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  7. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  8. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  9. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
  10. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपी उद्धव और राज ठाकरे की तस्वीर, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज
  11. ईद-अल-अजहा आज : देश भर की मस्जिदों में अदा की जा रही नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
  12. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  13. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  14. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  15. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल

जंगलराज देखा होता तो राहुल गांधी बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल नहीं करते: केसी त्यागी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 जून 2025, 9:12 PM IST
जंगलराज देखा होता तो राहुल गांधी बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल नहीं करते: केसी त्यागी
Read Time:2 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार, जो कभी सत्य, न्याय और अहिंसा की धरती था, आज ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’ बनता जा रहा है। राहुल के इस बयान पर केसी त्यागी ने कहा कि अगर उन्होंने बिहार में जंगलराज देखा होता तो वह शायद इस तरह की टिप्पणी नहीं करते।

शनिवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान केसी त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी को बयान देने से पहले बिहार के जंगलराज के बारे में जान लेना चाहिए। अगर जान लेंगे तो शायद बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल नहीं खड़े करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून व्यवस्था बिल्कुल ठीक है। अपराधियों को सजा दिलाई जा रही है।

पीएम मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे की मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से की गई तारीफ को भी त्यागी ने सराहा। उन्होंने कहा, “उमर अब्दुल्ला का बयान स्वागत योग्य है। उन्होंने माना है कि जो काम ब्रिटिश शासन और कांग्रेस सरकार के दौरान नहीं हो पाए, वह अब नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है।”

महाराष्ट्र चुनावों पर राहुल गांधी के आर्टिकल पर जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि इस लेकर चुनाव आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि चुनाव में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। राहुल गांधी के आर्टिकल लिखने से कुछ भी नहीं होने वाला है।

भारत की विकास दर की विश्व बैंक ने भी सराहना की है। इसे जदयू प्रवक्ता ने गौरवान्वित करने वाली खबर बताई। उन्होंने कहा, “विश्व बैंक के नतीजे साबित करते हैं कि यह भारत पहले जैसा नहीं रहा। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में अप्रत्याशित कमी आई है, जो भारत के लिए गर्व की बात है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *