BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 10:09 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आक्रांताओं ने हमारे आपसी मतभेदों का फायदा उठाया : मोहन भागवत
  2. वक्फ पर ईमानदारी से नहीं हुआ था काम, सिर्फ भू माफियों को हुआ लाभ : पीएम मोदी
  3. अंबेडकर जयंती : देश बाबा साहेब को कर रहा याद, समरसता मैराथन में दिल से दौड़े दिल्ली वाले
  4. मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारतीय एजेंसियों ने किया था अनुरोध: सूत्र
  5. पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन : जगदंबिका पाल
  6. जदयू के ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी को दिया ‘टास्क’
  7. बाजवा पंजाब में 50 बम होने का कर रहे दावा, बताएं सोर्स, अन्यथा होगी कार्रवाई: भगवंत मान
  8. प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल
  9. राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने ‘सामाजिक परंपराओं और विविधता में एकता के प्रतीक’ बैसाखी की दी शुभकामनाएं
  10. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  11. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  12. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  13. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  14. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  15. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह

जदयू के ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी को दिया ‘टास्क’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 अप्रैल 2025, 5:23 PM IST
जदयू के ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी को दिया ‘टास्क’
Read Time:2 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने रविवार को भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर भीम संवाद का आयोजन किया। पटना के बापू सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब से हमें बिहार के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है, तभी से सभी लोगों के लिए काम किया है। हम सभी मिलकर बिहार के हित में काम करें। चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो, सभी के लिए हम लोगों ने काम किया है। हम लोग सभी के लिए काम करते हैं। आगे भी हम लोग काम करते रहेंगे। सभी जातियों के लोगों के लिए काम किया है। महिलाओं और युवाओं के लिए भी कई काम किए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले दिनों में सभी जिलों में जाकर काम में जो कमी थी उसे भी देखा और जो कमी नजर आई उसे लेकर भी काम किया जा रहा है। सभी के हित में काम किया जा रहा है।

इस मौके पर नीतीश कुमार ने बिहार के मंत्री अशोक चौधरी को अपने पास बुलाया और इन कार्यों को कराने के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने मंत्री को एक टास्क भी दिया। इस दौरान अशोक चौधरी हाथ जोड़कर खड़े रहे और उन्होंने इस कार्य को करने पर अपनी सहमति दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें टास्क दिया कि देश में और राज्य में दलित समाज के लिए जो काम कर रहे हैं उनके बारे में समाज के लोगों को जाकर बताएं। एक-एक काम के बारे में जानकारी दीजिए। मुख्यमंत्री ने जब उनसे पूछा कि काम करिएगा न? तब मंत्री अशोक चौधरी सीएम नीतीश का अभिवादन करते हुए अपने स्थान पर वापस लौट गए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *