BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 25 मार्च 2025 09:30 AM
  • 28.65°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली विधानसभा में आज भाजपा सरकार पेश करेगी बजट
  2. 2014 में क्यों टूटा था शिवसेना-भाजपा का गठबंधन? सीएम फडणवीस ने किया खुलासा
  3. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अधिवेशन के मद्देनजर मसौदा समिति का किया गठन
  4. कांग्रेस ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाकर मुस्लिमों का कर रही तुष्टिकरण : बाबूलाल मरांडी
  5. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए मिले सुझावों पर जताई प्रसन्नता
  6. केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन, भत्ते और पेंशन में की बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी
  7. चुनाव में जनता एनडीए को थमाएगी झुनझुना : कन्हैया कुमार
  8. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट वापस भेजने की सिफारिश
  9. महिला सुरक्षा को लेकर सपा सांसदों का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
  10. राजीव चंद्रशेखर चुने गए केरल भाजपा के नए अध्यक्ष, शशि थरूर ने दी बधाई
  11. कर्नाटक : तुमकुर में भाजपा का सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
  12. आईपीएल 2025 : डीसी की एलएसजी पर एक विकेट से रोमांचक जीत
  13. बालासाहेब ठाकरे आज जीवित होते, तो शिवसैनिकों को सम्मानित करते: मनीषा कायंदे
  14. सपा सांसद के राणा सांगा पर विवादित बयान से जोधपुर में विरोध प्रदर्शन, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष ने केंद्र से की कार्रवाई की मांग
  15. दिल्ली में बजट सत्र की शुरुआत : खीर की मिठास और वादों पर विवाद

जमीनों पर सबसे ज्यादा भाजपा नेताओं ने किया कब्जा, बने भूमाफिया : अखिलेश यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 2:23 PM IST
जमीनों पर सबसे ज्यादा भाजपा नेताओं ने किया कब्जा, बने भूमाफिया : अखिलेश यादव
Read Time:2 Minute, 23 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं ने सबसे ज्यादा जमीनों पर कब्जा किया है और वे भूमाफिया बनकर सामने आए हैं। उन्होंने निलंबित आईएएस अधिकारी को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा।

सपा प्रमुख ने कहा कि लंबे समय से जमीन का बंटवारा हो रहा था। केवल एक अधिकारी नहीं बल्कि भाजपा के नेता भी भूमाफिया बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहनलालगंज और सरोजनी नगर में सबसे ज्यादा जमीनें भाजपा के नेताओं ने कब्जा की हैं। वे जनसेवक नहीं बल्कि भूमाफिया हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “आगरा में उन्हीं का विधायक क्या आरोप लगा रहा है? गाजियाबाद में उन्हीं का विधायक क्या आरोप लगा रहा है? अधिकारी और सरकार मिलकर जनता को लूट रहे हैं। अयोध्या में एक एसडीएम शिवम यादव पर लगातार दबाव बना रहा था। गाली-गलौज करके पैसे लेना चाहता था। उस एसडीएम के कारण उसकी जान तक चली गई। इसके लिए कौन दोषी है?”

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि सरकार में बैठे हुए लोग भ्रष्ट हैं। एक पड़ोसी राज्य में 50 करोड़ रुपये पकड़े गए थे, उसका आरोप किस आईएएस पर लगा है? उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने सप्त क्रांति का आंदोलन, समानता और सबको बराबरी के लिए इकट्ठा करने का रास्ता बनाया था। आज के दिन हम लोग उन्हें तो याद कर ही रहे हैं, इसके साथ सुखदेव राजगुरु और भगत सिंह को भी याद कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *