BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 30 मई 2025 07:13 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘एक बार जो मैंने कमिट किया, फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता’, एयर चीफ मार्शल के शब्द सुन खौफ में आ जाएगा पाकिस्तान
  2. पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की हुंकार, बोले- ‘प्रदेश में मची है चीख पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार’
  3. 14 साल की अथक मेहनत और लिख डाली उर्दू में रामायण, रचयिता विनय बाबू हैं मिसाल
  4. फ्रांस, जर्मनी, यूके और अमेरिका समेत वैश्विक सैन्य नेतृत्व से संवाद करेंगे सीडीएस
  5. डबल इंजन की सरकार में जिन्हें बिहार का विकास नहीं दिखता, वे चश्मा बदलवा लें : गिरिराज सिंह
  6. दिल्ली: प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अभिभावकों की याचिका पर सुनवाई
  7. पीओके कहेगा, मैं भारत हूं, पाक अधिकृत कश्मीर के लोग हमारे अपने हैंः राजनाथ सिंह
  8. ‘आलोचक और ट्रोल्स अपने विचार रखने को स्वतंत्र’ कांग्रेस नेता के ‘सुपर प्रवक्ता’ कटाक्ष पर थरूर का पलटवार
  9. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीय प्रतिनिधिमंडल को मिला इंडोनेशिया का साथ, संजय झा बोले- यहां भारत के लिए है बहुत सम्मान
  10. पीएम मोदी का सिक्किम दौरा रद्द, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यक्रम में होंगे शामिल
  11. प्रगति बैठक में 62,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की : पीएम मोदी
  12. आईपीएल 2025 : पंत के शतक पर भारी पड़े जितेश शर्मा के धुआंधार 85, आरसीबी छह विकेट से जीता
  13. पीएम मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं की जीवन यात्रा को बताया ‘बेहद प्रेरणादायक’
  14. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए सीजेआई बी.आर. गवई के स्वागत में रात्रिभोज का किया आयोजन
  15. कांग्रेस ने गौरव गोगोई को असम का अध्यक्ष किया नियुक्त, पार्टी सांसद ने कही ये बात

जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि: सोनिया, राहुल और खड़गे ने श्रद्धांजलि अर्पित की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 मई 2025, 11:50 PM IST
जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि: सोनिया, राहुल और खड़गे ने श्रद्धांजलि अर्पित की
Read Time:4 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित शांति वन में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए, नेहरू ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी। सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में उनका योगदान अमूल्य है। हिंद के जवाहर की विरासत और उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।“

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाने वाले, देश को निरंतर ‘विविधता में एकता’ का संदेश देने वाले, हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।“

सचिन पायलट ने उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए लिखा, “देश की स्वतंत्रता से लेकर एक आधुनिक, सशक्त और प्रगतिशील भारत के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का अतुलनीय योगदान राष्ट्र सदैव कृतज्ञता के साथ स्मरण करता रहेगा। उनकी दूरदर्शिता, विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनकी पुण्यतिथि पर मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।“

वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने लिखा, “आधुनिक भारत के सबसे ऊंचे स्तंभों में से एक हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। स्वतंत्रता संग्राम के लिए और हमारे राष्ट्र को खंडहरों से निकालकर एक आत्मनिर्भर, लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण गणराज्य बनाने में उनके अपार समर्पण और बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा, चाहे उनके विरोधी कुछ भी करें। पंडित नेहरू हमेशा स्वतंत्रता, समानता और सामाजिक उत्थान के लोकतांत्रिक सिद्धांतों के पक्षधर रहे, जो भारत के संविधान के साथ-साथ उनके कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा बनाए गए कई मौलिक कानूनों में भी परिलक्षित होते हैं। ऐसा कोई दूसरा नेता कभी नहीं होगा, और उनकी विरासत आने वाले दशकों और सदियों तक बेमिसाल रहेगी।“

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *