BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 03:11 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  2. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  3. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  4. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  5. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  6. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  7. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  8. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  9. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  10. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  11. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  12. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  13. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  14. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  15. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात

झारखंड के लातेहार में दो हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष किया सरेंडर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 फ़रवरी 2025, 9:17 PM IST
झारखंड के लातेहार में दो हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष किया सरेंडर
Read Time:3 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित संगठन झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा (झासंजमुमो) के दो हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारियों के समक्ष मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में चंदन साव और पप्पू साव शामिल हैं। दोनों इसी जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

इसके पहले सोमवार को इस नक्सली संगठन के सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार उर्फ टुला सिंह उर्फ शैतान सिंह को लातेहार जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

लातेहार के एसपी कुमार गौरव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले दोनों नक्सलियों को झारखंड सरकार की नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में शामिल होने और पुनर्वास के लिए सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने पुष्पगुच्छ देकर दोनों का स्वागत किया।

नक्सलवाद के खिलाफ झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से लगातार चलाए जा रहे अभियान से नक्सलियों के संगठन कमजोर पड़े हैं। दोनों नक्सलियों के परिजनों ने छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार और सीआरपीएफ के अधिकारियों से संपर्क किया था और उनके आत्मसमर्पण की इच्छा जताई थी।

लातेहार जिले के एसपी की सहमति के बाद मंगलवार को दोनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। एसपी ने कहा कि लातेहार को पूरी तरह नक्सलमुक्त बनाने का अभियान चल रहा है। आत्मसमर्पण न करने वाले नक्सली या तो पकड़े जाएंगे या फिर उनका खात्मा होगा।

सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट यादराम बुनकर ने भी चेतावनी दी कि जो नक्सली मुख्य धारा से बाहर रहेंगे, उन्हें गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा।

झारखंड पुलिस की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, वर्ष 2024 में पुलिस ने 244 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जबकि 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में चार जोनल कमांडर, एक सब जोनल कमांडर और तीन एरिया कमांडर शामिल थे। इस वर्ष पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में कांडे होनहांगा, सिंघराई मनोज, बुद्धराम मुंडा, जांगा, सूर्या, सपनी हांसदा, हरेंद्र गंझु, ईश्वरी गंझु और रादुंग बोदरा शामिल थे।

इस साल जनवरी महीने में भी पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब तक चार नक्सली मारे गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *