BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 मार्च 2025 02:57 AM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘हम’ के ‘दलित समागम’ में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मांझी ने दलित आरक्षण का उठाया मुद्दा
  2. ‘जहान-ए-खुसरो’ के आयोजन में हिंदुस्तान की माटी की खुशबू : पीएम मोदी
  3. अमित शाह ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर की उच्च स्तरीय बैठक
  4. कैग रिपोर्ट : 40 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां भी नहीं दे पाई ‘आप’ सरकार
  5. भारत के साथ साझेदारी हमारे लिए अहम : प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद यूरोपीय संघ प्रमुख
  6. इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, संभल में जामा मस्जिद की नहीं होगी रंगाई-पुताई
  7. दिल्ली विधानसभा में विपक्षी विधायकों के साथ अन्याय, आतिशी ने लिखा विजेंद्र गुप्ता को पत्र
  8. पुणे रेप केस : आरोपी दत्तात्रय गाडे को गिरफ्तार किया गया, रिश्तेदारों ने दी थी पुलिस को सूचना
  9. आयुष क्षेत्र ने समग्र कल्याण, अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: पीएम मोदी
  10. दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस मधु रानी तेवतिया बनीं सीएम रेखा गुप्ता की सचिव
  11. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद विलुप्त हो जाएगा इंडी अलायंस : शांभवी चौधरी
  12. एमके स्टालिन के ‘हिंदी विरोध’ पर अश्विनी वैष्णव ने पूछा, क्या राहुल गांधी सहमत हैं?
  13. नीतीश के बाद निशांत संभालेंगे जदयू की कमान : गोपाल मंडल
  14. बिहार सरकार के सात नए मंत्रियों को मिले विभाग, संजय सरावगी को राजस्व और भूमि सुधार की जिम्मेदारी
  15. पुणे बस दुष्कर्म मामला: आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा

ठोस प्रयासों से 2027 तक शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में आ पाएंगे : राजनाथ सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 10:36 PM IST
ठोस प्रयासों से 2027 तक शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में आ पाएंगे : राजनाथ सिंह
Read Time:3 Minute, 23 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा जताया कि ठोस प्रयासों से भारत 2027 तक स्वयं को शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में ला पाएगा।

राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को स्वदेशी मिसाइल प्रणालियों के डिजाइन और विकास केंद्र का दौरा किया। उन्होंने यहां लंबी दूरी वाली हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल परियोजना से जुड़ी टीम से मुलाकात की। इस हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण बीते वर्ष नवंबर 2024 में हुआ था। इस सफल परीक्षण ने भारत को हाइपरसोनिक मिसाइल क्षमताओं वाले चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को डीआरडीओ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स का दौरा किया, जो स्वदेशी मिसाइल प्रणालियों के डिजाइन और विकास का केंद्र है। यहां उन्हें रिसर्च सेंटर इमारत (आरसीआई) की ओर से चलाए जा रहे मिसाइल प्रौद्योगिकियों और इससे जुड़े कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत, वरिष्ठ वैज्ञानिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करते हुए रक्षा मंत्री ने भारत की रक्षा क्षमताओं में उनके अद्वितीय योगदान के लिए उनकी सराहना की। रक्षा मंत्री ने भरोसा जताया कि ठोस प्रयासों से भारत 2027 तक स्वयं को शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में ला पाएगा। उन्होंने उनसे समर्पण और ईमानदारी के साथ काम करते हुए अपनी परियोजनाओं में तेजी से विकसित हो रहे तकनीकी परिवर्तन को ध्यान में लगाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विशेषकर मिसाइल विकास में पूर्व राष्ट्रपति के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। वहीं, डीआरडीओ के अध्यक्ष ने महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के विकास और यह सुनिश्चित करने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई कि भारत ‘आत्मनिर्भर’ बनने के साथ-साथ प्रौद्योगिकी में अग्रणी भी बने। उन्होंने कहा, “डीआरडीओ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दृष्टिकोण को साकार करने का प्रयास करेगा कि रक्षा प्रणालियां भारत में बनाई जाएं और दुनिया के लिए बनाई जाएं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *