BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 05:41 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

डॉ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा, पार्थिव देह के साथ वाहन में मौजूद रहे राहुल गांधी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 दिसंबर 2024, 10:59 PM IST
डॉ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा, पार्थिव देह के साथ वाहन में मौजूद रहे राहुल गांधी
Read Time:3 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। ‘जब तक सूरज चांद रहेगा मनमोहन सिंह का नाम रहेगा’, जैसे नारों के बीच पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से निकली। इससे पहले शनिवार सुबह पूरे सम्मान के साथ भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर लेकर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां स्वर्गीय मनमोहन सिंह की धर्मपत्नी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ध्वज अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर अंतिम यात्रा के लिए सेना के वाहन पर रखा गया। इस वाहन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के परिवार के लोगों के साथ मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर होना तय किया गया है। अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय पर डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, डीके शिवकुमार, अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

तीनों सशस्त्र सेनाओ के अधिकारियों ने पूर्ण सम्मान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को उनकी शव यात्रा के लिए फूलों से सजाए गए वाहन पर रखा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम कांग्रेस मुख्यालय के बाहर उमड़ा।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद कांग्रेस मुख्यालय से श्मशान घाट के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के पीछे-पीछे चलता रहा। लोग मनमोहन सिंह अमर रहें के नारे लगाते रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *