BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 10:21 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  2. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  5. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  7. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  8. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  9. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  10. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  11. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  12. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  13. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  14. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  15. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण से लोग खुश, अब मुंबई 1993 धमाकों के पीड़ितों ने उठाई मुआवजे की मांग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 जनवरी 2025, 10:37 PM IST
तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण से लोग खुश, अब मुंबई 1993 धमाकों के पीड़ितों ने उठाई मुआवजे की मांग
Read Time:2 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। मुंबई के ताज होटल में 26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर पीड़ित परिवार खुश हैं। बम ब्लास्ट हमले के एक पीड़ित कीर्ति अजमेरा ने रविवार को एक वीडियो जारी कर सरकार से 1993 मुंबई बम ब्लास्ट के पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग उठाई है।

मुंबई बम ब्लास्ट के पीड़ित कीर्ति अजमेरा ने बताया, “26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाने में सरकार को सफलता हासिल हुई है। इस आरोपी को देश लाने के लिए काफी लंबे समय से लड़ाई लड़ी जा रही थी, जिसमें अब जीत मिली है। आरोपी देश आएगा और उसके ऊपर कई मुकदमे चलेंगे। कई सारे खुलासे होंगे, हमले के लिए आतंकी कैसे मुंबई पहुंचे थे, इन सब चीजों का पता चलेगा। मुंबई हमले में पाकिस्तान संलिप्तता के लिए मना करता रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरा सरकार से कहना है कि 26/11 के आतंकी हमलावरों पर कार्रवाई होती रहेगी। केस से जुड़े आरोपी आएंगे, उनको सजा मिलेगी। लेकिन 1993 के बम ब्लास्ट पीड़ितों को आज तक किसी भी सरकार ने मदद नहीं की है। 32-33 साल होने के बाद भी पीड़ितों को अभी तक न्याय नहीं मिला है। मेरे हिसाब से आरोपियों को पकड़ कर लाया जाता है और उनको सजा दी जाती है, लेकिन पीड़ितों को उससे फायदा नहीं है। मेरी सरकार से अपील है कि 1993 के पीड़ितों को मुआवजा मिलना चाहिए, उसको जल्द से जल्द दिया जाए।”

मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राणा के प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने उसकी दोषसिद्धि के खिलाफ समीक्षा याचिका को खारिज कर दिया है।

भारत, पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था। राणा 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में वांछित है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *