BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 06 मार्च 2025 09:01 AM
  • 15.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली के निजी स्कूलों में 2.5 लाख ईडब्लूएस छात्रों के दाखिले के लिए निकाली ऑनलाइन लॉटरी
  2. लखनऊ की अदालत में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, जज ने लगाया दो सौ रुपये का जुर्माना
  3. देवभूमि उत्तराखंड में दो नए रोपवे की मंजूरी से श्रद्धालुओं का बचेगा समय : पीएम मोदी
  4. बिहार को ‘रिटायर्ड और टायर्ड’ मुख्यमंत्री नहीं चाहिए : तेजस्वी यादव
  5. केंद्र ने उत्तराखंड में दो रोपवे परियोजना को दी मंजूरी, 36 मिनट में केदारनाथ की यात्रा
  6. अमित मालवीय ने मणिशंकर अय्यर का राजीव गांधी की योग्यता पर सवाल उठाते वीडियो किया शेयर, लिखा- पर्दा हटे
  7. तेजस्वी यादव परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने का साहस दिखाएं : मनीष सिन्हा
  8. ‘अबू आजमी को यूपी भेज दो, इलाज हम कर देंगे’, औरंगजेब के बयान पर सपा पर बरसे सीएम योगी
  9. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी
  10. तेजस्वी यादव पर भड़के नीतीश कुमार, कहा, ‘तुम्हारे पिता को हम ही बनाए थे सीएम’
  11. चुनाव अधिकारी राजनीतिक दलों के साथ करें नियमित बैठक : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
  12. महिला समृद्धि योजना के पूरा न होने का आरोप, ‘आप’ ने किया प्रदर्शन
  13. डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सहायता पर लगाई रोक
  14. स्वास्थ्य के नाम पर ‘आप’ सरकार में हुआ भ्रष्टाचार: रेखा गुप्ता
  15. किसानों के साथ सीएम मान की बातचीत विफल

तेजस्वी यादव परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने का साहस दिखाएं : मनीष सिन्हा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 मार्च 2025, 10:30 PM IST
तेजस्वी यादव परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने का साहस दिखाएं : मनीष सिन्हा
Read Time:2 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार भाजपा एनआरआई सेल के संयोजक मनीष सिन्हा ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का विधानसभा में मंगलवार को दिया गया भाषण निराशाजनक और राजनीतिक रूप से प्रेरित था।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में बिहार की जनता की समस्याओं का समाधान नहीं दिया, बल्कि उन्होंने सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी की और व्यक्तिगत ओछी टिप्पणी की।

मनीष सिन्हा ने कहा कि राजद के स्थापना काल से ही लालू यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने का साहस तेजस्वी को दिखाना चाहिए। वे प्रतिपक्ष के रूप में आम लोगों की समस्या को सदन में नहीं रखते हैं, सिर्फ बेतुकी दलील देते हैं।

उन्होंने एनडीए में परिवारवाद के आरोप को नकारते हुए कहा कि ये पूरी तरह निराधार और राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने दिलीप जायसवाल को विधिवत रूप से 17वें बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि दिलीप जायसवाल ने पहले बिहार भाजपा के कोषाध्यक्ष के रूप में काम किया है और उनके पास पार्टी के संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में बिहार भाजपा और मजबूत होगी और राज्य में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत का परचम लहराएगी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का नारा ‘बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार’ को सच करके दिखाएगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिहार की जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी पार्टी ने हमेशा बिहार के विकास और समृद्धि के लिए काम किया है। राज्य में सुशासन स्थापित है। जनता जंगलराज और परिवारवाद के पुरोधा को मौका नहीं देने वाली है। इस साल होने वाले चुनाव में एनडीए की जीत होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *