BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 02:53 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  2. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  3. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  4. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  5. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  6. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  7. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  8. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  9. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख
  10. मोदी मैजिक : यूं ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी हैं दमदार, हर किरदार में लगते हैं शानदार
  11. ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में वित्तीय अनियमितता को लेकर सरदार पटेल ने भी दी थी पंडित नेहरू को चेतावनी, जताई थी कई आशंकाएं
  12. उपराष्ट्रपति ने न्यायपालिका की भूमिका पर उठाए सवाल, ‘राष्ट्रपति को निर्देश देना असंवैधानिक’
  13. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक
  14. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
  15. बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो: जगदंबिका पाल

तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 अप्रैल 2025, 11:54 PM IST
तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
Read Time:3 Minute, 10 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार सुबह तेज हवाओं और बारिश के साथ मौसम पूरी तरह से बदल गया। इस बदलाव का असर शाम के समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों नोएडा तथा गाजियाबाद में भी नजर आया, जब तेज आंधी और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट आई है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

वहीं, 11 अप्रैल को मौसम में अधिक बदलाव की संभावना है। इस दिन तेज आंधी-तूफान और बारिश के साथ अधिकतम तापमान घटकर 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विभाग का कहना है कि 12 अप्रैल को तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, इस दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इसके बाद 13 अप्रैल से एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगेगी। उस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले दिन 14 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।

इसी तरह 15 अप्रैल को भी गर्मी का असर बना रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव सामान्य है और अगले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें और विशेष रूप से तेज हवाओं और बारिश के समय सावधानी बरतें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *