BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 10:19 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता पहुंचीं हरिद्वार, हर की पौड़ी पर की पूजा-अर्चना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 8:15 PM IST
दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता पहुंचीं हरिद्वार, हर की पौड़ी पर की पूजा-अर्चना
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को हरिद्वार पहुंची। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने हर की पौड़ी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हर की पौड़ी पर पहुंचकर गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह साध्वी ऋतंभरा के आश्रम पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के हरिद्वार पहुंचने पर आश्रम के संत समाज में उत्साह का माहौल है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “अपने कार्यकाल के लगभग 100 दिन पूरे होने पर मैं उत्तराखंड में हरिद्वार की इस पावन धरती पर आई हूं और अपने परिवार के साथ पवित्र गंगा में स्नान किया। मां गंगा के चरणों में नमन करते हुए मैं एक विकसित भारत की कामना करती हूं, जिसमें दिल्ली भी अपनी भूमिका निभाए और देश की समृद्धि का मॉडल बनकर आगे बढ़े। मां गंगा का आशीर्वाद मिले, यमुना को भी हम गंगा जैसी अविरल, स्वच्छ, सुंदर बना सकें।”

दिल्‍ली सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने और आगे की तैयारी के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि 100 दिन का कार्यकाल मात्र संदेश है, सरकार एक कदम अपने लक्ष्‍य की ओर बढ़ी है। हम चाहते हैं कि विकसित दिल्‍ली जैसी दिखने के लिए जो काम होने हैं उस दिशा में हम आगे बढ़े और बेहतर काम करें।

इससे पहले दिल्‍ली सरकार के 100 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट में लिखा था- “सेवा, समर्पण और संकल्प के 100 दिन! इन 100 दिनों में जो स्नेह, सहयोग और सक्रिय भागीदारी आप सभी ने दी, वही इस जनसेवा की यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति रही। यह हम सभी की साझा प्रतिबद्धता की कहानी है- जहां हर मुद्दे पर रहा संवेदनशील संवाद, हर आवश्यकता पर हुआ त्वरित और ठोस प्रयास, और हर चुनौती को देखा गया नए अवसर के रूप में।

यह यात्रा यहीं नहीं रुकती- यह आपके विश्वास, आपकी भागीदारी और हमारे साझा संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। आइए, मिलकर दिल्ली को विकसित और देश को गौरवशाली बनाएं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *