BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 16 मई 2025 02:48 PM
  • 44.36°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान के विदेश मंत्री की गलत सूचना का पर्दाफाश, एआई फोटो को आधार बनाकर दी थी झूठी जानकारी
  2. पी चिदंबरम बोले ‘इंडी ब्लॉक कमजोर’, तो राजीव चंद्रशेखर ने समझाया कांग्रेस और भाजपा के बीच का फर्क
  3. विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी मामले में रामगोपाल ने दी सफाई, कहा- सीएम योगी ने पूरा बयान सुने बिना किया शेयर
  4. अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने तुर्की कंपनी सेलेबी से ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौता किया खत्म
  5. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’
  6. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला इजरायल का साथ, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए दी बधाई
  7. देशभर में चल रहे तुर्किए का बहिष्‍कार स्‍वागत योग्‍य : देवेन्द्र फडणवीस
  8. दरभंगा में बिना अनुमति छात्रावास में राहुल गांधी का कार्यक्रम, प्राथमिकी दर्ज
  9. पिछड़े, अति पिछड़े और दलित छात्रों से बात करने आया था, प्रशासन ने हमें रोक दिया : राहुल गांधी
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र की मांग से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने किया किनारा
  11. दोनों देशों के लिए ‘व्यापारिक समझौता’ लाभदायक होना जरूरी है, अमेरिका को लेकर जयशंकर का बयान
  12. रामगोपाल यादव ने विंग कंमाडर व्योमिका सिंह पर की विवादित टिप्पणी, जातिसूचक शब्दों का किया इस्तेमाल
  13. पाक पीएम ने उतारी प्रधानमंत्री मोदी की ‘नकल’, सैनिकों के दिखे साथ तो झूठ का हुआ पर्दाफाश
  14. दरभंगा में राहुल गांधी के काफिला को रोकने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘उचित जवाब मिलेगा’
  15. राहुल गांधी समाज में अलख जगा रहे, यह भाजपा और जेडीयू को रास नहीं आ रहा : कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे

दिल्ली के विकासपुरी में रोहिंग्याओं की जांच को लेकर चला अभियान, 108 लोगों का सत्यापन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 मार्च 2025, 1:00 PM IST
दिल्ली के विकासपुरी में रोहिंग्याओं की जांच को लेकर चला अभियान, 108 लोगों का सत्यापन
Read Time:3 Minute, 9 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर रोहिंग्याओं की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में शनिवार को एक सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस ने झुग्गी बस्तियों में जाकर कैंप लगाया और वहां रहने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच की। सत्यापन के दौरान आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि की बारीकी से जांच की गई। साथ ही, उनके बारे में और मूल स्थान से जुड़ी जानकारी भी दर्ज की गई।

इस अभियान में कुल 108 लोगों की जांच की गई, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि यह सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे किसी भी अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने संगम विहार और गिल फार्म जैसे इलाकों में संदिग्ध बांग्लादेशियों व रोहिंग्याओं की पहचान के लिए अभियान चलाया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन क्षेत्रों में झुग्गियों में रह रहे लोग संदिग्ध पाए जा सकते हैं, उनकी पहचान के लिए उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस इन लोगों के वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज चेक कर रही है।

इसके अलावा, पुलिस सोशल मीडिया की जांच भी कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि इन व्यक्तियों के संपर्क बांग्लादेशी नागरिकों से तो नहीं हैं। दिल्ली पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों के बैंक अकाउंट डिटेल्स भी चेक कर रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अवैध रूप से दिल्ली में न रह रहे हों।

दिल्ली में बांग्लादेशियों व रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक में दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई थी। बैठक में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी रोहिंग्याओं के मुद्दे पर गंभीर चिंता जताई गई थी, जिसके बाद रेखा गुप्ता ने इस पर एक्शन लेने की बात कही थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *