BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 31 मई 2025 04:02 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया
  2. पहलगाम में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, तस्वीरें आईं सामने
  3. सलमान खुर्शीद का बयान स्पष्ट करता है कि कांग्रेस को राहुल गांधी का नेतृत्व पसंद नहीं : कृष्णा हेगड़े
  4. पाकिस्तान को आर्थिक पैकेज पर रोक लगाए आईएमएफ, आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होता है पैसा : राघव चड्ढा
  5. राहुल गांधी पीएम बनेंगे तो पीओके भारत का हिस्सा बनेगा : प्रमोद तिवारी
  6. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा
  7. रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता में उत्तर प्रदेश निभा रहा बड़ी भूमिका : पीएम मोदी
  8. प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कानपुर, पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले
  9. नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, देश में जाति जनगणना कराने के निर्णय पर जताई प्रसन्नता
  10. कानपुर : हाथ में स्केच लेकर पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर पहुंची शिवन्या, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए कहा शुक्रिया
  11. कश्मीर में बड़ी समस्या थी, अनुच्छेद 370 के हटने से खत्म हो गई : सलमान खुर्शीद
  12. सुरक्षा, शांति आती है तभी विकास के रास्ते खुलते हैं : पीएम मोदी
  13. भारतीय नौसेना फॉर्म में आती, तो पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाते : राजनाथ सिंह
  14. आतंक का फन अगर उठा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचल देगा : पीएम मोदी
  15. बिहार : खुली गाड़ी पर सवार होकर मंच तक पहुंचे पीएम मोदी, बिक्रमगंज से प्रदेश को दी 48,520 करोड़ रुपये की सौगात

दिल्ली चुनाव : एग्जिट पोल में दिल्ली में ‘मोदी मैजिक’, सरकार बनाने से चूके केजरीवाल !

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 फ़रवरी 2025, 8:23 PM IST
दिल्ली चुनाव : एग्जिट पोल में दिल्ली में ‘मोदी मैजिक’, सरकार बनाने से चूके केजरीवाल !
Read Time:4 Minute, 31 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को वोट डाले गए। मतदान होने के साथ ही 699 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। चुनाव खत्म होने के साथ ही कई एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए। अधिकांश एग्जिट पोल के अनुसार, राजधानी दिल्ली में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। इस बार दिल्ली में ‘मोदी मैजिक’ के आसार दिख रहे हैं। एग्जिट पोल्स के मुताबिक, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार बनाने से चूक सकते हैं।

सबसे पहले मैटराइज एग्जिट पोल की बात करें तो इसके मुताबिक, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कमल खिल सकता है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लग सकता है और ‘आप’ सत्ता में वापसी करती नहीं दिख रही है।

मैटराइज एग्जिट पोल के मुताबिक, ‘आप’ को 32-37 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा के 35-40 सीटों के साथ दिल्ली में सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है।

डीवी रिसर्च एग्जिट पोल के हिसाब से भाजपा को 36-44 और ‘आप’ को 26-34 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोलते दिख रही है।

जेवीसी के अनुसार, भाजपा को 39 से 45, ‘आप’ को 22-31 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं, कांग्रेस को 0-2 और अन्य को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।

चाणक्य स्ट्रैटेजीज एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 39-44 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। आम आदमी पार्टी (आप) को 25-28 और कांग्रेस को 2-3 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

पीपल्स पल्स एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल सकता है, भाजपा को 51-60 और आम आदमी पार्टी (आप) को 10-19 सीटें मिलने की संभावना है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोलती दिख रही है।

पीपल्स इनसाइट एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 40-44, आप को 25-29 और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान है।

पोल डायरी एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 42-50 और ‘आप’ को 18-25 सीट मिलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस 0-2 सीट मिल सकती है।

पी-मार्क एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 39-49, ‘आप’ को 21-31 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।

वी-प्रीसाइड एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 18 से 23 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे में आम आदमी पार्टी (आप) 46 से 52 सीटों के साथ सरकार बनाते दिख रही है। कांग्रेस की 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।

माइंड ब्रिंक एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 21 से 25 सीट मिल सकती हैं, जबकि एग्जिट पोल में ‘आप’ को 44 से 49 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, कांग्रेस भी अपना खाता खोलते दिख रही है।

अगर दिल्ली विधानसभा की बात करें तो कुल 70 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 36 है। कहने का मतलब है कि 36 सीटें लाने वाली पार्टी सरकार बनाने में सक्षम होगी।

एग्जिट पोल के आंकड़े अंतिम नतीजे नहीं हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के आधिकारिक नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। इसके बाद ही पता चल जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *