BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 31 मई 2025 03:08 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया
  2. पहलगाम में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, तस्वीरें आईं सामने
  3. सलमान खुर्शीद का बयान स्पष्ट करता है कि कांग्रेस को राहुल गांधी का नेतृत्व पसंद नहीं : कृष्णा हेगड़े
  4. पाकिस्तान को आर्थिक पैकेज पर रोक लगाए आईएमएफ, आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होता है पैसा : राघव चड्ढा
  5. राहुल गांधी पीएम बनेंगे तो पीओके भारत का हिस्सा बनेगा : प्रमोद तिवारी
  6. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा
  7. रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता में उत्तर प्रदेश निभा रहा बड़ी भूमिका : पीएम मोदी
  8. प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कानपुर, पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले
  9. नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, देश में जाति जनगणना कराने के निर्णय पर जताई प्रसन्नता
  10. कानपुर : हाथ में स्केच लेकर पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर पहुंची शिवन्या, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए कहा शुक्रिया
  11. कश्मीर में बड़ी समस्या थी, अनुच्छेद 370 के हटने से खत्म हो गई : सलमान खुर्शीद
  12. सुरक्षा, शांति आती है तभी विकास के रास्ते खुलते हैं : पीएम मोदी
  13. भारतीय नौसेना फॉर्म में आती, तो पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाते : राजनाथ सिंह
  14. आतंक का फन अगर उठा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचल देगा : पीएम मोदी
  15. बिहार : खुली गाड़ी पर सवार होकर मंच तक पहुंचे पीएम मोदी, बिक्रमगंज से प्रदेश को दी 48,520 करोड़ रुपये की सौगात

दिल्ली चुनाव : कालकाजी से सीएम आतिशी पीछे, केजरीवाल को प्रवेश वर्मा से मिल रही कड़ी टक्कर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2025, 10:47 AM IST
दिल्ली चुनाव : कालकाजी से सीएम आतिशी पीछे, केजरीवाल को प्रवेश वर्मा से मिल रही कड़ी टक्कर
Read Time:2 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। नई दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। कई हॉट सीटों के शुरुआती रुझान भी लोगों को चौंका रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से 1,000 से भी अधिक वोटों से पीछे चल रही हैं। जबकि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से मामूली अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।

नई दिल्ली सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय बताया जा रहा था। यहां से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश वर्मा हैं और कांग्रेस के संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा गया।

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक ‘आप’ प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल और भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। चौथे राउंड की गिनती में केजरीवाल मात्र 223 वोट की बढ़त बनाए हुए हैं। केजरीवाल को 7949 वोट मिले हैं, जबकि प्रवेश वर्मा को 7726 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के संदीप दीक्षित करीब 1351 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

दिल्ली की दूसरी सबसे बड़ी हॉट सीट कालकाजी की है। आम आदमी पार्टी ने कालकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया, वहीं भाजपा ने दिग्गज नेता रमेश बिधूड़ी को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने अलका लांबा को मैदान में उतारा है।

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक दिल्ली की सीएम आतिशी तीन राउंड में 1039 वोटों से पीछे चल रही हैं। उनको 11,455 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने 12,494 मत प्राप्त किए। जबकि कांग्रेस की अलका लांबा ने 1134 वोट हासिल किए।

बता दें कि चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े से ऊपर जाते हुए दिख रही है। भाजपा 42 और 28 सीटों पर आगे चल रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *