BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 03:59 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

दिल्ली चुनाव : भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, कपिल मिश्रा और हरीश खुराना को टिकट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 जनवरी 2025, 9:45 PM IST
दिल्ली चुनाव : भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, कपिल मिश्रा और हरीश खुराना को टिकट
Read Time:3 Minute, 17 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में पांच महिला उम्मीदवार भी हैं।

पार्टी ने कपिल मिश्रा को करावल नगर से मैदान में उतारा है। जबकि हरीश खुराना को मोतीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं हाल ही में आप से बीजेपी में शामिल हुई प्रियंका गौतम को कोंडली से मैदान में उतारा गया है।

तिमारपुर से सूर्य प्रकाश खत्री, नरेला से राज करण खत्री, किराड़ी से बजरंग शुक्ला, चांदनी चौक से सतीश जैन, सुल्तानपुर माजरा (अजा) से कर्म सिंह कर्मा, मुंडका से गजेंद्र दराल, सदर बाजार से मनोज कुमार जिंदल, मटिया महल से दीप्ति इंदौरा, हरिनगर से श्याम शर्मा, शकूर बस्ती से करनैल सिंह, बल्लीमारान से कमल बागड़ी, मादीपुर (अजा) से उर्मिला कैलाश गंगवाल, तिलक नगर से श्वेता सैनी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

उत्तम नगर से पवन शर्मा, विकासपुर से पंकज कुमार सिंह, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, कस्तूरबा नगर से नीरज बसोया, मटियाला से संदीप सहरावत, द्वारका से प्रद्युम्न राजपूत, पालम से कुलदीप सोलंकी, राजिंदर नगर से उमंग बजाज, तुगलकाबाद से रोहतास बिधूड़ी, ओखला से मनीष चौधरी, लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा, सीलमपुर से अनिल गौड़ पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए चुनाव मैदान में उतारा है।

भाजपा ने पिछले सप्ताह भी 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अब तक पार्टी ने 58 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होगी।

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल एक करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख और युवा मतदाता 25.89 लाख हैं। उधर, पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं की कुल संख्या 2.08 लाख है। इसके अलावा, दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *