BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 11:38 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  2. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  3. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  4. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  5. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  6. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  7. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  8. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  9. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  10. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला
  11. भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  12. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  13. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  14. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  15. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’

दिल्ली चुनाव में इंडिया ब्लॉक की धार हुई बेकार, केजरीवाल ने कांग्रेस को बताया भाजपा का मोहरा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 जनवरी 2025, 10:25 PM IST
दिल्ली चुनाव में इंडिया ब्लॉक की धार हुई बेकार, केजरीवाल ने कांग्रेस को बताया भाजपा का मोहरा
Read Time:2 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में इंडिया ब्लॉक की धार एकदम बेकार दिखाई दे रही है। एक तरफ जहां कई पार्टियां अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने की बात कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पूरी तरह से अलग-थलग पड़ी हुई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें समर्थन देने वाली पार्टियों को धन्यवाद देते हुए कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मोहरा बताया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच में हो रहा है। केजरीवाल ने दिल्ली के चुनाव में समर्थन देने पर सभी पार्टियों का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को धन्यवाद देते हुए कहा, “मीडिया से पता चल रहा है कि उद्धव ठाकरे भी समर्थन दे रहे हैं। सभी समर्थन देने वाली पार्टियों और लोगों को धन्यवाद है। यह इंडिया ब्लॉक का चुनाव नहीं है। यह चुनाव आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच में है।”

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित को भाजपा का मोहरा बताते हुए कहा है कि जैसा भाजपा कहती है, वह वैसा ही करते हैं। अगर भाजपा कहती है कि आगे बढ़ों, तो आगे बढ़ते हैं। अगर भाजपा कहती है बैठ जाओ, तो वह बैठ जाते हैं। और अगर भाजपा कहती है कि दाएं मुड़ों, तो दाएं मुड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि संदीप दीक्षित भाजपा का मोहरा है, मानहानि का केस कर रहे हैं तो कर दें।

अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में यह भी साफ कर दिया कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव इंडिया ब्लॉक के बैनर तले नहीं लड़ा जा रहा है। इसमें आम आदमी पार्टी और भाजपा की सीधी भिड़ंत है और बाकी पार्टियां अगर आम आदमी पार्टी को समर्थन दे रही हैं, तो वह उनकी अपनी व्यक्तिगत राय और विचार है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *