BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 01:45 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

दिल्ली में अपराधियों का मनोबल बढ़ाकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ रही आप : मनोज तिवारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 नवंबर 2024, 9:44 PM IST
दिल्ली में अपराधियों का मनोबल बढ़ाकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ रही आप : मनोज तिवारी
Read Time:4 Minute, 23 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर संसद में आम आदमी पार्टी के सांसदों द्वारा प्रदर्शन को भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है।

मनोज तिवारी ने शुक्रवार को बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “दिल्ली में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का काम आम आदमी पार्टी कर रही है, जो अपराधियों का मनोबल बढ़ा रही है। जब भी दिल्ली पुलिस किसी अपराधी को पकड़ती है और वह कोर्ट में पेश होता है, तो वही सरकारी वकील उसकी पैरवी करते हैं, जो आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। यह दुखद है कि सीसीटीवी फुटेज में जो लोग हत्या करते हुए दिख रहे हैं, उन्हें भी आम आदमी पार्टी के तंत्र के द्वारा जमानत दिलाई जाती है।

मनोज तिवारी ने कहा, “मैं मीडिया से पूछना चाहता हूं कि मनीष की हत्या के आरोपियों को, जिनके खिलाफ पूरा सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्य मौजूद हैं, कैसे जमानत मिल जाती है? आम आदमी पार्टी से यह सवाल है कि ध्रुव त्यागी और बवाना में हुई हत्या के अपराधियों को जमानत कैसे मिलती है? जब अपराधी खुलेआम कत्ल करके सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हैं और आम आदमी पार्टी के वकील उनकी मदद करते हैं, तो अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ जाता है! यह एक बड़ा सवाल है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपराधियों से मिली हुई है और सांप्रदायिक तथा धार्मिक आधार पर उनका समर्थन कर रही है।

राजस्थान के अजमेर में दरगाह के विवाद पर उन्होंने कहा, “जहां विवाद होगा, वहां उसका समाधान होना चाहिए। संविधान का उद्देश्य ही यही है कि हर विवाद का समाधान हो। अगर लोग न्यायालय जा रहे हैं तो यह संविधान का हिस्सा है। अगर पहले कभी लोगों की सुनवाई नहीं होती थी, तो अब जो सरकार और न्यायपालिका है, वह हर विवाद का समाधान करने के लिए काम कर रही है। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का संविधान इसी उद्देश्य से बना था।”

दिल्ली सरकार ने कहा है कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में 2.5 लाख रुपये सालाना तक की आय वाली महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये सरकार देगी। इस संबंध में मनोज तिवारी ने कहा, “आम आदमी पार्टी की सरकार 10 साल तक सत्ता में रही, लेकिन वह महिलाओं को पैसे देने का काम नहीं कर सकी। भारतीय जनता पार्टी ने दूसरे राज्यों में महिलाओं को पैसे दिए हैं। छत्तीसगढ़ में 1,000 रुपये प्रति माह, मध्य प्रदेश में लाडली योजना के तहत 1,500 रुपये और हरियाणा में 2,100 रुपये मिल रहे हैं। अब आप की सरकार यह घोषणा कर रही है। इससे पहले 10 साल तक वे कहां थे। पिछले 10 साल उन्होंने क्या किया? अब उनका समय खत्म हो चुका है, और आगे जो करना है, वह भारतीय जनता पार्टी करेगी। एक आदमी जो 10 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद महिलाओं के लिए कुछ नहीं कर सका, वह अब झूठ बोलेगा। भारतीय जनता पार्टी का मेनिफेस्टो आने वाला है, जिसमें महिलाओं के लिए और भी कई योजनाएं होंगी।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *