BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 11:48 PM
  • 16.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  2. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  3. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  4. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  5. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  6. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  7. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  8. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  9. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  10. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  11. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  12. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  13. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल
  14. ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का संभाला पद
  15. दिल्ली : रवि नेगी का सिसोदिया पर बड़ा आरोप, ‘कार्यालय से कई सरकारी सामान गायब’

दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 फ़रवरी 2025, 11:37 PM IST
दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद देर शाम मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास वित्त, राजस्व और विजिलेंस समेत कई प्रमुख विभाग रखे हैं।

रेखा गुप्ता ने अपने पास वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी), महिला एवं बाल विकास, सेवाएं, राजस्व, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, विजिलेंस और प्रशासनिक सुधार विभाग रखे हैं। साथ ही, वह उन विभागों की भी जिम्मेदारी संभालेंगी, जिन्हें किसी को आवंटित नहीं किया गया है।

इसके अलावा, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले, सूचना एवं वित्त आयोग, जल और गुरुद्वारा चुनाव विभाग मिले हैं। आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभागों की जिम्मेदारी मिली है।

मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण और योजना विभाग मिले हैं। रविंद्र सिंह इंद्राज को समाज कल्याण, एससी/एसटी वेलफेयर, कॉरपोरेशन, इलेक्शंस विभाग मिले हैं। कपिल मिश्रा को विधि एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही, डॉ. पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन और सूचना तकनीक विभाग दिए गए हैं।

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट सहयोगियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापस आई है। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।

रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *