BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 01:30 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  2. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  3. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  4. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  5. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  6. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  7. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख
  8. मोदी मैजिक : यूं ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी हैं दमदार, हर किरदार में लगते हैं शानदार
  9. ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में वित्तीय अनियमितता को लेकर सरदार पटेल ने भी दी थी पंडित नेहरू को चेतावनी, जताई थी कई आशंकाएं
  10. उपराष्ट्रपति ने न्यायपालिका की भूमिका पर उठाए सवाल, ‘राष्ट्रपति को निर्देश देना असंवैधानिक’
  11. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक
  12. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
  13. बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो: जगदंबिका पाल
  14. हरियाणा लैंड स्कैम मामला: रॉबर्ट वाड्रा से आज फिर ईडी की पूछताछ, कहा- जितने दिन भी बुलाएं हम जाएंगे, केंद्र पर साधा निशाना
  15. देश से 31 मार्च 2026 तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद: अमित शाह

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार तय : अनिल भारद्वाज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 नवंबर 2024, 11:04 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार तय : अनिल भारद्वाज
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अगुवाई में पार्टी ‘न्याय यात्रा’ निकाल रही है। उसका दावा है कि ‘न्याय यात्रा’ को जनता से भारी समर्थन मिल रहा है।

कांग्रेस नेता अनिल भारद्वाज ने ‘न्याय यात्रा’ के तीसरे चरण और विधानसभा चुनाव के संबंध में रविवार को बीएनटी न्यूज़ से बात की। उन्होंने कहा है कि अब तक ‘न्याय यात्रा’ में 40 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया गया है। आगामी 27 नवंबर को यात्रा का तीसरा चरण पूरा हो रहा है। तब तक यात्रा पांच लोकसभा की 49 विधानसभा सीटों से गुजर चुकी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में ‘न्याय यात्रा’ को भारी समर्थन मिल रहा है। लोग स्वागत कर रहे हैं और अपनी तकलीफें शेयर कर रहे हैं।

अनिल भारद्वाज ने आरोप लगाया कि 10 साल में आम आदमी पार्टी ने जनता से सिर्फ झूठे वादे ही किए हैं। अगले साल दिल्ली से आप सरकार की विदाई तय है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में अगले साल के आरंभ में चुनाव होंगे।

कांग्रेस नेताओं के आप में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर अनिल भारद्वाज ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने इतना जरूर कहा कि किसी दल में रहने का फैसला व्यक्ति स्वयं करता है। उन्होंने सीमापुरी का उदाहरण दिया जहां दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए और कांग्रेस के पूर्व विधायक आप में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप को नकार दिया है। दिल्ली सरकार के खिलाफ जनता में भारी गुस्सा है। न्याय यात्रा के तहत दिल्ली की जनता कांग्रेस के साथ जुड़ रही है। मैं एक बात कह सकता हूं कि दिल्ली में 2025 में बदलाव जनता लाएगी। दिल्ली से आप की विदाई तय है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *