BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 11:42 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  2. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  3. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  4. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  5. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  6. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  7. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  8. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  9. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  10. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  11. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  12. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  13. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  14. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  15. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन

देश की तरक्की के लिए नहीं, स्वार्थ के लिए हुआ था इंडी गठबंधन : श्रवण कुमार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 जनवरी 2025, 12:11 AM IST
देश की तरक्की के लिए नहीं, स्वार्थ के लिए हुआ था इंडी गठबंधन : श्रवण कुमार
Read Time:3 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर गुरुवार को जोरदार निशाना साधा है।

उन्होंने बीएनटी न्यूज़ के साथ बातचीत के दौरान कहा, “इन लोगों का गठबंधन देश की तरक्की के लिए नहीं था, यह लोग तो स्वार्थ की पूर्ति के लिए साथ आए थे। इंडी गठबंधन निजी स्वार्थ की सिद्धि के लिए था। सिद्धि हो गई, बात खत्म हो गई। इन्हें देश की तरक्की से क्या लेना-देना है।

बिहार सरकार में मंत्री तेजस्वी यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। जिसमें तेजस्वी ने दावा किया है कि इंडी अलायंस का गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनावों के लिए हुआ था।

तेजस्वी का यह बयान उस वक्त आया है जब इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं।

तेजस्वी यादव बुधवार को कार्यकर्ता दर्शन और संवाद कार्यक्रम के क्रम में बक्सर पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों ने जब उनसे दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के अलग-अलग चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था। बिहार में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ उनका पुराना गठबंधन है।

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव के इस बयान को लेकर विरोधी कई तरह के सवाल उठाने लगे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि आरजेडी शुरू से ही कांग्रेस को हाशिए पर रखती आई है। इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और आरजेडी ने कांग्रेस को हाशिए पर रखने की तैयारी शुरू कर दी है।

बता दें कि हाल ही में तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि थके हुए मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया है। विज्ञापनों के माध्यम से सैंकड़ों करोड़ झूठे प्रचार में फूंक रहे हैं। बिहारियों के जीवन को आबाद करने की बजाय उसे बर्बाद कर दिया है। बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया है।

बेसुध सरकार और उसके मुखिया के नेतृत्व में एक बरसात में ही सैंकड़ों पुल-पुलिया ढह जाते हैं। दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ाई जा रही है। महंगाई हर घर-हर परिवार को खा रही है। छोटे-बड़े व्यवसायी का व्यवसाय बर्बादी के कगार पर है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *