BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 01:24 PM
  • 42.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

‘देश को कौन चला रहा, पीएम मोदी या डोनाल्ड ट्रंप’, अजय राय का भाजपा पर तंज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 जून 2025, 8:14 AM IST
‘देश को कौन चला रहा, पीएम मोदी या डोनाल्ड ट्रंप’, अजय राय का भाजपा पर तंज
Read Time:3 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय बकरीद के मौके पर सहारनपुर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से मिले और ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए केंद्र और राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि देश को कौन चला रहा है, “डोनाल्ड ट्रंप या पीएम मोदी”।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “हमारी पार्टी के नेता राहुल गांधी हों या फिर मल्लिकार्जुन खड़गे, वे संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा भाग रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार कह रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच उन्होंने सीजफायर कराया। उन्होंने 11वीं बार यह बात दोहराई, लेकिन पीएम मोदी इस पर चुप हैं। उन्होंने सरेंडर कर दिया है। जब यही बात राहुल गांधी ने बोली, तो इसमें क्या गलत है? देश को कौन चला रहा है, डोनाल्ड ट्रंप या पीएम मोदी?”

आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अजय राय ने कहा, “हम लोगों ने यह तय किया है कि पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेंगे और जितने भी हमारे बहादुर साथी हैं, उन्हें हम पंचायत चुनाव लड़ाएंगे। जो ज्यादा से ज्यादा मतों से जीत दर्ज करेंगे, उन्हें आगे विधानसभा में टिकट देंगे। पंचायत चुनाव हम अकेले लड़ेंगे। पहले पंचायत चुनाव में अपनी ताकत दिखाएंगे, फिर आगे के लिए योजना बनाएंगे। सभी विधानसभा सीटों पर संगठन सृजन का काम मजबूती से चल रहा है।”

उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य के हालिया ट्वीट पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, “मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि उन्हें अपने क्षेत्र से सीख लेनी चाहिए। डिप्टी सीएम रहते अपना ही विधानसभा चुनाव हार गए, और हरवाया किसने? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जमीन के नेता हैं। बिहार कार्यक्रम में सबसे पहले वह दशरथ मांझी के घर गए, जिन्होंने पहाड़ काटकर अपने परिवार के लिए रास्ता बना दिया था। राहुल गांधी ने ठाना है कि भाजपा और संघ को इस बार देश से हटाकर दम लेंगे।

अजय राय ने कहा, “देश की जनता को महंगाई से छुटकारा नहीं मिल रहा है, इसके जिम्मेदार पीएम मोदी हैं। उनकी जिम्मेदारी है कि देश की जनता को महंगाई से राहत दिलाएं, न कि गुजरात के व्यापारियों को कमाई कराएं। वह हिंदुत्व की बात करते हैं, लेकिन अयोध्या में प्रसाद को लेकर स्कैम चल रहा है। मैं वृंदावन गया, वहां पर लोगों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं को लेकर जब मैंने जिक्र किया, तो सरकार के ऊपर दबाव बना।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *