BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 10:24 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

‘देश सबसे पहले’, दिल्ली हाई कोर्ट ने ईसाई सैन्य अधिकारी की बर्खास्तगी को सही ठहराया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 7:40 PM IST
‘देश सबसे पहले’, दिल्ली हाई कोर्ट ने ईसाई सैन्य अधिकारी की बर्खास्तगी को सही ठहराया
Read Time:3 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय सेना के तीन कैवेलरी रेजीमेंट के एक कमांडिंग ऑफिसर की बर्खास्तगी को बरकरार रखा है। अधिकारी ने खुद के ईसाई धर्म से होने का हवाला देते हुए रेजीमेंट के मंदिर और गुरुद्वारे में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

सैमुअल कमलेसन नाम के अधिकारी ने पेंशन और ग्रेच्युटी के बिना सेना से बर्खास्तगी के आदेश को चुनौती देते हुए अपनी सेवा फिर से बहाल करने की मांग की थी। हाई कोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया।

दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, “लेफ्टिनेंट को सीनियर अधिकारियों ने कई बार समझाया, पर वह अपनी धार्मिक मान्यताओं के चलते धार्मिक परेड में शामिल न होने के फैसले को लेकर अडिग थे।”

हाई कोर्ट ने कहा, “हमारे सैन्य बलों का एक ही चरित्र है, वे देश को सबसे ऊपर रखते हैं। देश उनसे और उनके धर्म से बढ़कर होता है। हमारी सेना में हर धर्म, जाति, क्षेत्र, आस्था को मानने वाले लोग हैं। लेकिन, सेना की वर्दी उन्हें जोड़ती है। वे अपने धर्म, जाति या इलाके के हिसाब से बंटे हुए नहीं हैं।”

हाई कोर्ट ने कहा कि सामान्य नागरिक के लिए यह आदेश सख्त लग सकता है, पर सेना में अनुशासन के जो मानक हैं, वे देश के आम नागरिकों से बहुत अलग हैं। कोर्ट आर्मी की इस दलील से सहमत है कि धार्मिक स्थल में प्रवेश करने से इनकार करना सैन्य मूल्यों को कमजोर करेगा।

सेना ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा, “जरूरी रेजिमेंटल परेड के दौरान धार्मिक स्थलों के अंदर एंट्री से अधिकारी का इनकार करना, यूनिट की एकजुटता और सैन्य बलों को कमजोर करता है। उन्हें ऐसा न करने के लिए कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं माने।”

सैमुअल कमलेसन को मार्च 2017 में सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर 3 कैवेलरी रेजीमेंट में कमीशन दिया गया था। इसमें सिख, जाट और राजपूत सैन्य कर्मियों के तीन स्क्वाड्रन शामिल थे। सैमुअल को जिस स्क्वाड्रन का लीडर बनाया गया, उसमें सिख जवान शामिल थे। उनका कहना था कि उनकी रेजीमेंट में धार्मिक जरूरतों के तौर पर मंदिर और गुरुद्वारा तो है, लेकिन सर्वधर्म स्थल नहीं है, जहां सभी धार्मिक मान्यताओं के लोग जा सकें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *