BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 01 जून 2025 07:26 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया
  2. पहलगाम में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, तस्वीरें आईं सामने
  3. सलमान खुर्शीद का बयान स्पष्ट करता है कि कांग्रेस को राहुल गांधी का नेतृत्व पसंद नहीं : कृष्णा हेगड़े
  4. पाकिस्तान को आर्थिक पैकेज पर रोक लगाए आईएमएफ, आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होता है पैसा : राघव चड्ढा
  5. राहुल गांधी पीएम बनेंगे तो पीओके भारत का हिस्सा बनेगा : प्रमोद तिवारी
  6. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा
  7. रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता में उत्तर प्रदेश निभा रहा बड़ी भूमिका : पीएम मोदी
  8. प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कानपुर, पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले
  9. नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, देश में जाति जनगणना कराने के निर्णय पर जताई प्रसन्नता
  10. कानपुर : हाथ में स्केच लेकर पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर पहुंची शिवन्या, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए कहा शुक्रिया
  11. कश्मीर में बड़ी समस्या थी, अनुच्छेद 370 के हटने से खत्म हो गई : सलमान खुर्शीद
  12. सुरक्षा, शांति आती है तभी विकास के रास्ते खुलते हैं : पीएम मोदी
  13. भारतीय नौसेना फॉर्म में आती, तो पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाते : राजनाथ सिंह
  14. आतंक का फन अगर उठा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचल देगा : पीएम मोदी
  15. बिहार : खुली गाड़ी पर सवार होकर मंच तक पहुंचे पीएम मोदी, बिक्रमगंज से प्रदेश को दी 48,520 करोड़ रुपये की सौगात

नई दिल्ली में हुई भारत–अमेरिका आर्मी-टू-आर्मी स्टाफ वार्ता

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 मई 2025, 10:00 PM IST
नई दिल्ली में हुई भारत–अमेरिका आर्मी-टू-आर्मी स्टाफ वार्ता
Read Time:3 Minute, 56 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली भारत और अमेरिका के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण वार्ता हुई है। यह भारत–अमेरिका आर्मी-टू-आर्मी स्टाफ वार्ता है, जिसका आयोजन 28 से 30 मई तक नई दिल्ली में किया गया। भारतीय सेना के मुताबिक, इन विचार-विमर्शों का उद्देश्य मौजूदा समय में चल रहे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा करना है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का मूल्यांकन, सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों की पहचान, अंतर-संचालन क्षमता को सशक्त बनाना और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूती प्रदान करना भी इस वार्ता का उद्देश्य था।

भारतीय सेना के मुताबिक, दोनों पक्षों ने वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में एक मजबूत भारत–अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की है।

गौरतलब है कि इससे पहले, लेफ्टिनेंट जनरल जे.बी. वॉवेल, डिप्टी कमांडिंग जनरल, यूएस आर्मी पैसिफिक ने 28वीं एग्जीक्यूटिव स्टीयरिंग ग्रुप (ईएसजी) बैठक के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि, उपसेनाध्यक्ष (वीसीओएएस) से मुलाकात की थी। यह संवाद भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और आर्मी-टू-आर्मी सहयोग को बढ़ावा देने के प्रति भारतीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सेना का कहना है कि हम मिलकर विश्वास, आपसी सहयोग और साझा रणनीतिक हितों की एक मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि भारत विश्व के विभिन्न देशों के साथ अच्छे सामरिक, आर्थिक और सामाजिक संबंध रखता है। जहां एक ओर शुक्रवार को अमेरिकी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता का यह दौर पूरा हुआ है, वहीं शनिवार से भारत और मंगोलिया की सेना एक संयुक्त सैन्य अभ्यास करने जा रही हैं। यह अभ्यास मंगोलिया में होगा। परंपरागत सैन्य अभ्यास से हटकर इस संयुक्त सैन्य अभ्यास की एक महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां दोनों सेनाएं साइबर युद्ध संबंधित एक्सरसाइज करती दिखाई देंगी।

इसके अलावा, दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे के परिचालन अनुभवों से भी सीखेंगे। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय सेना की एक टुकड़ी इस सैन्य अभ्यास के 17वें संस्करण में शामिल होने के लिए नोमैडिक एलिफैंट पहुंच चुकी है। भारत-मंगोलिया का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 31 मई से 13 जून 2025 तक मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में आयोजित किया जा रहा है। नोमैडिक एलिफैंट एक वार्षिक अभ्यास है, जिसे भारत और मंगोलिया में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। इसका पिछला संस्करण जुलाई 2024 में भारत के मेघालय स्थित उमरोई में संपन्न हुआ था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *