BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 20 मार्च 2025 02:52 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. नागपुर में योजनाबद्ध तरीके से हुई ह‍िंसा, आरोप‍ियों पर चले देशद्रोह का मुकदमा : भाजपा सांसद बृजलाल
  2. बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने का करेंगे काम : राजेश कुमार
  3. मानवीय मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता कभी खत्म नहीं होने वाली : द्रौपदी मुर्मू
  4. किसान नेताओं और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच अगली वार्ता चार मई को : सरवन सिंह पंढेर
  5. धरती पर सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी, समुद्र में डॉल्फिन्स ने किया स्वागत
  6. बिल गेट्स ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दोनों नेताओं के बीच तकनीक समेत तमाम मुद्दों पर हुई चर्चा
  7. ‘औरंगजेब हिंदुओं का दुश्मन था’, ‘गड़े मुर्दे’ नहीं उखाड़ने चाहिए : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  8. नागपुर हिंसा पर सीएम फडणवीस बोले, ‘हमलावरों को कब्र से भी बाहर निकालकर देंगे सजा’
  9. शशि थरूर के पीएम मोदी की विदेश नीति की तारीफ करने का कोई राजनीतिक मतलब नहीं : कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव
  10. शशि थरूर का बयान पीएम मोदी की वैश्विक कूटनीति की स्वाभाविक और सहज अभिव्यक्ति : सुधांशु त्रिवेदी
  11. बिना गोली चलाए ‘अनुच्छेद 370’ हटाकर जम्मू-कश्मीर का देश में किया पूर्ण विलय : राजनाथ सिंह
  12. नागपुर हिंसा पर पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल बोले, हर एंगल से हो रही घटना की जांच
  13. जनहित के कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं, गड़बड़ी हुई तो कार्रवाई तय : सीएम योगी
  14. बिहार में कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा से राजद असहज!
  15. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कैंसर पीड़ितों का हुआ इलाज, ग्रामीण क्षेत्रों को हुआ 75 फीसदी से ज्यादा लाभ

नागपुर हिंसा मामले में ‘मास्टरमाइंड’ फहीम खान गिरफ्तार, 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 मार्च 2025, 9:49 PM IST
नागपुर हिंसा मामले में ‘मास्टरमाइंड’ फहीम खान गिरफ्तार, 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया
Read Time:3 Minute, 8 Second

बीएनटी न्यूज़

नागपुर। नागपुर में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी और माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के जिला अध्यक्ष फहीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

फहीम खान को इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। गणेशपेठ में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, उसने भीड़ इकट्ठा कर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया और लोगों को भड़काया। आरोप है कि उसने पथराव की साजिश रची, जिसके लिए पहले से पत्थर जमा किए गए थे।

इस हिंसा को लेकर कुल 51 नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी एक ही धर्म के हैं और सुनियोजित तरीके से हिंसा भड़काने की कोशिश की गई। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि हिंसा के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ छेड़खानी, बदसलूकी और दुष्कर्म की साजिश रची गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना जानबूझकर की गई ताकि प्रशासन को दबाव में लाया जा सके।

भीड़ ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वे सिर्फ एक पक्ष के लिए काम कर रही हैं। इस दौरान अशोभनीय भाषा और गालियों का भी इस्तेमाल किया गया।

उल्लेखनीय है कि फहीम खान पहले भी चर्चाओं में रहा है। वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ चुका है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि भीड़ कैसे जुटाई गई, हिंसा की साजिश कहां बनी और पत्थर कहां से लाए गए। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों से भी पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि हिंसा में शामिल सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि नागपुर में सोमवार को हिंसा हुई, जिसमें कई पुलिस अधिकारी समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। हिंसा के बाद लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इस हिंसा में उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी और तोड़फोड़ की। इस हिंसा की शुरुआत तब हुई जब दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ा और स्थिति बेकाबू हो गई। पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ के कारण इलाके में तनाव फैल गया है। स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *