BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 07:13 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

नेताजी की मृत्यु पर पोस्ट के लिए राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 जनवरी 2025, 11:54 AM IST
नेताजी की मृत्यु पर पोस्ट के लिए राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

कोलकाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को उन्हें श्रद्धांजलि देने के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा एक विवादित पोस्ट किए जाने के कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की कराई गई है।

यह एफआईआर दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर थाने में दर्ज की गई है। इसमें राहुल गांधी के पोस्ट में नेताजी की मृत्यु की तारीख का उल्लेख करने को लेकर शिकायत की गई है।

यह शिकायत स्वयंभू हिंदुत्व समूह अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा की गई है। समूह के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण कोलकाता में एल्गिन रोड पर नेताजी के पैतृक घर के पास प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी द्वारा की गई विवादित पोस्ट की सामग्री के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी ने कहा कि राहुल गांधी वही विरासत आगे बढ़ा रहे हैं, जिसने पहले नेताजी को कांग्रेस छोड़ने और बाद में देश छोड़ने पर मजबूर किया था।

गोस्वामी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनके परिवार ने हमेशा भारत के लोगों की यादों से नेताजी की यादों को मिटाने की कोशिश की है, और इस बार भी उन्होंने नेताजी के बारे में गलत जानकारी देने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “भारत के लोग उन्हें सजा देंगे और हम हमेशा नेताजी के बारे में गलत जानकारी देने का विरोध करेंगे।”

यह विवाद इस सप्ताह के आरंभ में शुरू हुआ, जब राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में नेताजी की मृत्यु की तारीख 18 अगस्त 1945 बताई। यह वही तारीख थी जब नेताजी का विमान ताइहोकू (जो अब ताइपे में है) में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। हालांकि, नेताजी की मृत्यु की सही तारीख की कभी भी पुष्टि नहीं हो पाई और उनके गायब होने के बाद बने आयोगों ने भी इसकी पुष्टि नहीं की।

राहुल गांधी के इस पोस्ट की ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने भी आलोचना की जिसका गठन नेताजी ने कांग्रेस छोड़ने के बाद किया था। साथ ही, पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा ने भी राहुल गांधी के इस पोस्ट पर आलोचना की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *