BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 16 अप्रैल 2025 04:26 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पंजाब किंग्स ने डिफेंड किया IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर, केकेआर को 16 रनों से किया पस्त
  2. कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात सकारात्मक, इंडिया गठबंधन की रणनीति पर हुई चर्चा : तेजस्वी यादव
  3. सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होगी वक्फ कानून पर सुनवाई, दोपहर दो बजे के लिए याचिका सूचीबद्ध
  4. नेशनल हेराल्ड केस : राहुल-सोनिया गांधी पर ईडी के आरोपपत्र से कांग्रेसी भड़के, बताया-बदले की भावना से की कार्रवाई
  5. पीएम मोदी की डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन से बातचीत, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा
  6. नेशनल हेराल्ड मामला : ईडी ने राहुल-सोनिया गांधी और सैम पित्रोदा के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र, 25 अप्रैल को सुनवाई
  7. ईडी की कार्रवाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, ‘सरकार मुझे झुका नहीं सकती’
  8. बंगाल हिंसा पर सीएम योगी की दो टूक, ‘दंगाइयों का इलाज ही डंडा है, लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले’
  9. रॉबर्ट वाड्रा को ईडी का दूसरा समन, जमीन से जुड़े सौदे के मामले में होगी पूछताछ
  10. भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए किया अनुरोध, बेल्जियम ने की पुष्टि
  11. हिसार से हवाई सेवा की शुरुआत, लोगों ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  12. कांग्रेस शासनकाल में ब्लैकआउट आम बात थी, अब ऐसा नहीं : पीएम मोदी
  13. यमुनानगर में बोले पीएम मोदी, कहा- औद्योगिक विकास के लिए ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी
  14. मेहुल चोकसी के वकील ने कहा : मेरे मुवक्किल को भारत लाना नहीं होगा आसान
  15. आक्रांताओं ने हमारे आपसी मतभेदों का फायदा उठाया : मोहन भागवत

‘नेहरू काल में बाबा साहेब की उपेक्षा और चुनाव हराने की साजिश’, भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 अप्रैल 2025, 10:49 AM IST
‘नेहरू काल में बाबा साहेब की उपेक्षा और चुनाव हराने की साजिश’, भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
Read Time:5 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक शॉर्ट फिल्म शेयर की, जिसके जरिए कांग्रेस को घेरा और बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया।

2 मिनट 50 सेकंड के वीडियो के माध्यम से भाजपा ने बताने की कोशिश की है कि आखिरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने नेहरू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा क्यों दिया था?

वीडियो के मुताबिक, ”बीआर अंबेडकर पंडित जवाहर लाल नेहरू सरकार में कानून मंत्री थे। वह 4 साल से अधिक समय तक इस पद पर रहे थे। लेकिन, उन्होंने पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया और सितंबर 1951 में नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।”

वीडियो में दिखाया गया है कि अंबेडकर तत्कालीन पीएम नेहरू पर पिछड़े वर्गों की उपेक्षा का आरोप लगाते हैं। इसके अलावा वह नेहरू सरकार की विदेश नीति पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े करते हैं।

भाजपा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बताया गया कि बाबा साहेब अंबेडकर ने संसद में अपना इस्तीफा देते हुए कहा था, ”क्या केवल मुसलमान ही इस देश में सुरक्षा के हकदार हैं, क्या अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और भारतीय ईसाइयों को सुरक्षा की जरूरत नहीं है। उनके लिए प्रधानमंत्री ने क्या किया है?”

भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अन्य शॉर्ट फिल्म शेयर की, जिसमें बताया गया कि कांग्रेस पार्टी बाबा साहेब अंबेडकर का नाम लेकर सत्ताधारी एनडीए सरकार को घेर रही है और संविधान की कॉपी लेकर हर जगह घूम रही है। लेकिन, उसी कांग्रेस ने संविधान निर्माता को अपमानित करने की कई बार कोशिश की। इसके बाद साल 1990 में तत्कालीन वीपी सिंह सरकार ने बाबा साहेब अंबेडकर को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ सम्मान से नवाजा।

वीडियो में दिखाया गया है कि जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस पार्टी ने जानबूझकर ऐसे कदम उठाए, जो डॉ. अंबेडकर की चुनावी हार और उन्हें राजनीतिक हाशिए पर धकेले जाने में योगदानकर्ता बने।

इसमें बताया गया है कि साल 1952 के लोकसभा चुनाव में डॉ. भीमराव अंबेडकर ने मुंबई (तब बंबई) नॉर्थ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से शेड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने बाबा साहेब के खिलाफ उनके पूर्व सहायक नारायण सादोबा काजरोलकर को अपना उम्मीदवार बनाया।

खास बात यह भी है कि चुनाव में बाबा साहेब अंबेडकर को हराने के लिए पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू ने उनके खिलाफ सक्रिय रूप से प्रचार किया। इस चुनाव में काजरोलकर ने बाबा साहेब को हराया और करीब 15,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इसके अलावा वीडियो में बताया गया कि इंदिरा गांधी ने बाबा साहेब अंबेडकर को चुनाव में हराने वाले नारायण सादोबा काजरोलकर को पद्मभूषण से भी सम्मानित किया।

इससे पहले भी कई मौकों पर भाजपा ने कांग्रेस पर संविधान निर्माता बाबा साहेब का अपमान करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, भाजपा की ओर से आरोप लगाए जाते रहे हैं कि नेहरू-गांधी परिवार ने इंदिरा और नेहरू को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया, लेकिन अंबेडकर को जानबूझकर भारत रत्न नहीं दिया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *