BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 08:11 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. खड़गे की बक्सर सभा पर जेडीयू नेता केसी त्यागी बोले, ‘खुद को जिंदा करने की कोशिश’
  2. पहलगाम आतंकी हमले में 16 की मौत, गृह मंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा समीक्षा बैठक
  3. अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, ‘एक फेज में चुनाव तक नहीं करा पाते’
  4. राजनाथ सिंह, खड़गे समेत तमाम नेताओं ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा- ‘कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय’
  5. निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी के एक-एक दावे का तथ्यों के साथ किया खंडन
  6. पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग से मुझे ईर्ष्या होती है : अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस
  7. मल्लिकार्जुन खड़गे को बिहार में कोई नहीं जानता है : गोपाल मंडल
  8. पश्चिम बंगाल में हिन्दू डरे हुए हैं, उनको वोट तक नहीं डालने देते : गिरिराज सिंह
  9. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  10. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  11. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  12. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  13. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  14. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  15. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना

पटना : प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 मार्च 2025, 7:52 PM IST
पटना : प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा’
Read Time:3 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार भाजपा प्रदेश परिषद की बैठक में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री और परिषद के प्रभारी मनोहर लाल खट्टर ने औपचारिक रूप से दिलीप जायसवाल का नाम प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घोषित किया।

पटना के बापू सभागार में आयोजित प्रदेश परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा के बाद दिलीप जायसवाल ने परिषद के प्रभारी और पर्यवेक्षक मनोहर लाल सहित उपस्थित सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि हमें ऐसा संगठन बनाना है, जो चट्टानी एकता दिखाए।

उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा, जिससे संगठन और मजबूत होगा। भाजपा समर्थ और समृद्ध राष्ट्र बनाने को लेकर काम करती है। भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित पार्टी है, यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देश की दूसरी सेना हैं। एक सेना अगर सीमा पर देश की रक्षा करती है तो भाजपा के कार्यकर्ता देश के भीतर देश की विचारधारा और संस्कृति को जीवित रखने का कार्य करते हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि वे कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम करेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता हर वक्त राष्ट्र सेवा में लगे रहते हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि ‘सफर का नया सिलसिला बना है, आसमान तक भी रास्ता बनाना है।’ हम आगे बढ़ेंगे। उठो, जागो और देश की सेवा में लगो, देश की संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आओ।

इससे पहले दिलीप जायसवाल ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष के लिए पार्टी के चुनाव पदाधिकारी सह प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा के सामने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था। उनके अलावा किसी अन्य नेता ने पर्चा दाखिल नहीं किया।

नियम के मुताबिक, दिलीप जायसवाल 2027 तक प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे। पार्टी की ओर से सम्राट चौधरी को हटाकर जुलाई 2024 से ही दिलीप जायसवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

इसके बाद इस चुनाव के पहले पार्टी के सिद्धांत ‘एक व्यक्ति-एक पद’ को देखते हुए 27 फरवरी को दिलीप जायसवाल ने बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *