BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 16 मार्च 2025 04:13 AM
  • 19.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मार्क कार्नी ने ली कनाडा के नए पीएम पद की शपथ
  2. दिल्ली का दिल फिर टूटा, मुंबई ने दूसरी बार जीता डब्ल्यूपीएल खिताब
  3. पाकिस्तानियों को अब अमेरिका में नहीं मिलेगी एंट्री
  4. सीएम रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में दी धमकी, ‘अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने वालों को नंगा करके करेंगे पिटाई’
  5. कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
  6. अमित शाह ने लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी का क‍िया उद्घाटन
  7. लेक्स फ्रिडमैन ने पीएम मोदी से पॉडकास्ट बातचीत का किया खुलासा, पीएम मोदी ने बातचीत को बताया आकर्षक
  8. गुजरात : कांग्रेस नेता दिनशा पटेल ने की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण के लिए पीएम मोदी की सराहना
  9. कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार करे कार्रवाई : शरद पवार
  10. आरएसएस आतंकवादी संगठन, वक्फ बिल के जरिए मुसलमानों की संपत्ति छीनने की साजिश : हुसैन दलवाई
  11. पंजाब : सीएम भगवंत मान ने 72 शिक्षकों को फिनलैंड के ल‍िए क‍िया रवाना
  12. तुषार गांधी के बयान पर विजय वडेट्टीवार बोले, ‘सच बोलने वालों की आवाज दबाई नहीं जा सकती’
  13. परंपरा: ब्रज में हुरंगे की धूम, महिलाओं ने की पुरुषों की पिटाई; उमड़ी भीड़
  14. ईडी की कार्रवाई पर भूपेश बघेल का पलटवार, ‘नोटिस नहीं मिला, तो जाने का सवाल ही नहीं’
  15. तमिलनाडु बजट में ‘₹’ चिह्न हटाने पर विवाद, विहिप ने राष्ट्रीय प्रतीक का बताया अपमान

परंपरा: ब्रज में हुरंगे की धूम, महिलाओं ने की पुरुषों की पिटाई; उमड़ी भीड़

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 मार्च 2025, 11:00 PM IST
परंपरा: ब्रज में हुरंगे की धूम, महिलाओं ने की पुरुषों की पिटाई; उमड़ी भीड़
Read Time:2 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

मथुरा। रंगों के त्योहार होली के बाद अब ब्रज में हुरंगे के आयोजन की शुरुआत हो गई है। बलदेव कस्बे के प्रसिद्ध दाऊजी मंदिर में होली के अगले दिन दौज पर पारंपरिक कपड़ा फाड़ हुरंगा खेला गया। इस अनूठे आयोजन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

इस परंपरा के अनुसार, महिलाएं पुरुषों के साथ होली खेलने के बाद उनके कपड़े फाड़ती हैं और उनकी पिटाई करती हैं। यही वजह है कि इसे “कपड़ा फाड़ हुरंगा” कहा जाता है। इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक दाऊजी पहुंचे।

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आयोजन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो। सभी तैयारियों को पहले से ही चाक-चौबंद कर लिया गया था और प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है।

डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि दाऊजी के प्राचीन मंदिर में आज विश्व प्रसिद्ध हुरंगा खेला जा रहा है। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद है। अलग-अलग जोन में पुलिस के जवान तैनात हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक संभालने के लिए यातायात पुलिस की भी तैनाती की गई है। गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही इलाके की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

जिलाधिकारी (डीएम) सीपी सिंह ने कहा कि आज दाऊजी के मंदिर में विश्व प्रसिद्ध हुरंगा हो रहा है। पूरी दुनिया से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। उन्होंने लोगों को हुरंगा की शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि ब्रज का यह अनूठा उत्सव हर साल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में कई दिनों तक अलग-अलग तरह से होली मनाने की परंपरा रही है, जिसे देखने दुनियाभर से लोग यहां पहुंचते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *