BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 02 जून 2025 04:18 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. नागालैंड में एनसीपी के सभी सात विधायक एनडीपीपी में शामिल, अजित पवार ने कहा- ‘नहीं हो रहा था उनका कोई काम’
  2. महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले, 300 मरीज हुए ठीक
  3. जीएसटी संग्रह मई में 16 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़, लगातार दूसरे महीने दो लाख करोड़ के पार
  4. दिल्ली भगाओ, पंजाबी लाओ : ‘आप’ की अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत, पटियाला में जोरदार प्रदर्शन
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर डेनमार्क के पूर्व राजदूत ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, बताया ‘भारत का सच्चा रक्षक’
  6. ममता बनर्जी ने बंगाल को बनाया घुसपैठ, भ्रष्टाचार, स्त्रियों पर अत्याचार का केंद्र, हिंदुओं के साथ हुआ दुराचार : अमित शाह
  7. राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते : बृजभूषण शरण सिंह
  8. निजी बैंकों ने 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड, बैंकिंग सेवाओं पर शुल्क बढ़ाने का किया ऐलान
  9. राजद ने तेजप्रताप यादव को आधिकारिक तौर पर 6 साल के लिए निष्कासित किया, कार्यालय आदेश जारी
  10. वायुसेना की दक्षिणी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ बने एयर मार्शल मनीष खन्ना
  11. तेजप्रताप यादव का तेजस्वी के नाम संदेश, कहा- हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा
  12. लालू और तेजस्वी यादव बताएं राजद में जयचंद कौन : मनीष यादव
  13. भारत-पाक सीजफायर पर केंद्र सरकार को जवाब देना होगा : पवन खेड़ा
  14. असम में बाल विवाह के खिलाफ एक्शन मोड में सरकार, अब तक 4 हजार से अधिक गिरफ्तार
  15. खड़गे को राफेल की नहीं, कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए जो डूब रही है : आचार्य प्रमोद कृष्णम

परिवार वंदन का क्या नतीजा होता है, कांग्रेस इसका उदाहरण : अमित शाह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 फ़रवरी 2025, 9:37 PM IST
परिवार वंदन का क्या नतीजा होता है, कांग्रेस इसका उदाहरण : अमित शाह
Read Time:3 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक भी सीट जीतने में विफल रही कांग्रेस पार्टी पर गृह मंत्री अमित शाह ने तीखा हमला बोला है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एक पार्टी जब परिवार वंदन में लग जाए, तब उसकी क्या दुर्दशा होती है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण कांग्रेस है। जिस दिल्ली में आज से एक दशक पहले कांग्रेस की 15 साल सरकार रही, वहां 2014 के बाद हुए 6 चुनावों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। इस विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को अगर कहीं स्थायित्व मिला है, तो वह शून्य (0) में मिला है। यह एक परिवार की सेवा में समर्पित कांग्रेस की देशभर में स्थिति को दर्शाता है।”

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 सीटों पर जीती मिली है, जबकि आप को 22 सीटें मिली हैं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।

इससे पहले, दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह दिल्ली की जनता जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं।

कांग्रेस नेता ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली का जनादेश हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं। प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और सभी मतदाताओं को उनके समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। प्रदूषण, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध दिल्ली की प्रगति और दिल्लीवासियों के अधिकारों की यह लड़ाई जारी रहेगी।”

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव ने भी चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल की झूठ और छल की राजनीति को नकार दिया है। हम अपनी कमियों और गलतियों की समीक्षा करेंगे और दिल्ली की जनता की सेवा करते रहेंगे। हम हर पल दिल्ली की जनता के साथ खड़े रहेंगे। जनता का जनादेश सर्वोच्च है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *