BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 09:09 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ पर ईमानदारी से नहीं हुआ था काम, सिर्फ भू माफियों को हुआ लाभ : पीएम मोदी
  2. अंबेडकर जयंती : देश बाबा साहेब को कर रहा याद, समरसता मैराथन में दिल से दौड़े दिल्ली वाले
  3. मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारतीय एजेंसियों ने किया था अनुरोध: सूत्र
  4. पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन : जगदंबिका पाल
  5. जदयू के ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी को दिया ‘टास्क’
  6. बाजवा पंजाब में 50 बम होने का कर रहे दावा, बताएं सोर्स, अन्यथा होगी कार्रवाई: भगवंत मान
  7. प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल
  8. राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने ‘सामाजिक परंपराओं और विविधता में एकता के प्रतीक’ बैसाखी की दी शुभकामनाएं
  9. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  10. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  11. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  12. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  13. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  14. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  15. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर

पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन : जगदंबिका पाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 अप्रैल 2025, 5:26 PM IST
पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन : जगदंबिका पाल
Read Time:2 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

सिद्धार्थनगर। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के मुद्दे पर हो रहे विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल ने तृणमूल सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से बंगाल में प्रदर्शन हो रहा था, उसे ममता सरकार का खुलेआम संरक्षण था। सरकार के मंत्री ने लोगों का आह्वान किया और लोगों को उकसाया। केवल हत्या नहीं हुई, बल्कि 16 पुलिस वाले भी घायल हैं। वहां पर राष्ट्रपति शासन की जरूरत है।

सांसद ने कहा कि वक्फ संशोधन अब दोनों सदनों से पास होने के बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद वह कानून बन गया। इस कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार लोगों को उकसाने का काम कर रही है। जिस तरह से घर में घुसकर पिता-पुत्र की हत्या हुई है, पुलिस मूक खड़ी थी। पुलिस पर भी हमला हुआ है। वहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। कोर्ट के आदेश पर केंद्र ने सुरक्षा दी है, वरना वहां लोगों का सुरक्षित रहना मुश्किल था। अब वहां राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल को लेकर हुई हिंसा में तीन लोगों की जान चली गई। इस हंगामे से राज्य की राजनीति में उबाल आया हुआ है। इधर, कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर शनिवार रात से ही जिले के हिंसाग्रस्त और संवेदनशील कई इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती कर दी गई है। वक्फ (संशोधन) बिल को दो और तीन अप्रैल को क्रमशः लोकसभा और राज्यसभा में पेश किया गया था। इसे दोनों सदनों ने पारित कर दिया और बाद में राष्ट्रपति की मंजूरी मिली, जिसके बाद यह कानून बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इसे अपनी मंजूरी दे दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *