BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 10:29 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

पीएम मोदी ने सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया, छह आदिवासी महिलाओं ने भरी पहली उड़ान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 7:19 PM IST
पीएम मोदी ने सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया, छह आदिवासी महिलाओं ने भरी पहली उड़ान
Read Time:3 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

सतना। मध्य प्रदेश के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर पहली उड़ान भी ऐतिहासिक बन गई, जब छह आदिवासी महिलाओं ने सतना से रीवा और रीवा से सतना तक अपनी पहली हवाई यात्रा पूरी की। यह क्षण उनके लिए भावनात्मक और अभूतपूर्व था।

इन महिलाओं की खुशी देखने लायक थी। हवाई चप्पल पहनने वाली ये महिलाएं जब पहली बार विमान में सवार हुईं, तो उन्होंने बताया कि यह उनके लिए किसी सपने के साकार होने जैसा अनुभव था।

उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरली किसन माहुली, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल और सतना के सांसद गणेश सिंह उपस्थित रहे। सांसद गणेश सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट का रनवे पूरी तरह तैयार है और यहां से भोपाल और इंदौर के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू हो चुकी है। फिलहाल 19 सीटर छोटे विमानों की उड़ान संचालित की जा रही है क्योंकि रनवे की लंबाई अभी 1,200 मीटर है। भविष्य में रनवे का विस्तार कर बड़े विमानों की लैंडिंग की योजना है। सप्ताह के सभी दिन (बुधवार को छोड़कर) एक 8 सीटर विमान सुबह 10 बजे भोपाल के लिए उड़ान भरेगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बल मिलेगा।

पहली उड़ान का अनुभव करने वाली महिलाओं ने अपने उत्साह को शब्दों में व्यक्त किया। संगीता कोल ने कहा कि यह किसी सपने जैसा है, हमने कभी नहीं सोचा था कि हवाई यात्रा करेंगे। छोटी कोल ने मुस्कुराते हुए कहा कि हम हवाई चप्पल तो पहनते थे, पर मोदी जी ने हमें हवाई जहाज में बिठा दिया। यह शांति और विकास का प्रतीक है। मुन्नी कोल ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से हमें घर, राशन और अब हवाई यात्रा मिली। हम आभारी हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी जी ने हमें आत्मविश्वास दिया।

सुमित्रा ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे खुशी का पल है। रितु ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हवाई यात्रा करेंगे, लेकिन आज यह सपना पूरा हुआ। चंद्रप्रभा गौतम ने कहा कि सतना एयरपोर्ट महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम है।

सतना एयरपोर्ट के उद्घाटन को न केवल एक बुनियादी ढांचे की उपलब्धि माना जा रहा है, बल्कि इसे महिला सशक्तीकरण और आदिवासी उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस मौके पर कई अन्य महिलाओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की।

साधना तिवारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं, हवाई यात्रा इसका एक प्रमाण है। वहीं, नीतू सोनी ने कहा कि मोदी जी ने नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया है, ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाएं इसका प्रमाण हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *